dipawali

गर्मी में बहुत ज्यादा टैलकम पावडर लगा रहे हैं तो 5 नुकसान भी जान लीजिए

Webdunia
बुधवार, 8 जून 2022 (12:04 IST)
गर्मी में चिपचिप, घमोरिया और पसीने की दुर्गन्ध को दूर करने के लिए हम टेलकम पाउडर का उपयोग करते हैं। इन सभी को पाउडर की सुगंध से ढंकने का प्रयास किया जाता है पर इसे एक सिमित मात्रा में ही उपयोग करना चाहिए। कई बार इसका प्रयोग अत्यधिक मात्रा में करने लगते हैं जो नुकसानदायक बन जाता है। इसका अत्यधिक प्रयोग कैंसर जैसे खतरनाक बिमारियों का द्वार बन सकता है।
 
आइए जानते हैं बहुत ज्यादा टैलकम पाउडर लगाने के नुकसान -
 
1 टैलकम पाउडर सूक्ष्म कणों से बना हुआ होता है। सांस लेते समय यह कण हमारे फेफड़े में चले जाते हैं। जिससे सांस लेने की समस्या आती है। साथ में फेफड़ों में सूजन, जल्दी सांस लेना और अन्य समस्याएं आती है। शिशुओं और गर्भवती महिलाओं की त्वचा पर इसका प्रयोग करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
 
2 टैलकम पाउडर के प्रयोग से त्वचा से सम्बंधित समस्याएं होती है। इसमें अनेक केमिकल मिलाए जाने लगे हैं जिससे सेंसिटिव त्वचा वाले लोगों को परेशानी होती है। त्वचा पर जलन, खुजली और इन्फेक्शन की समस्याएं आ सकती है।
 
3 इससे अंडाशय का कैंसर भी हो सकता है। पाउडर का निजी अंगों पर प्रयोग समस्याएं खड़ी कर सकता है। विशेषकर महिलाओं को इसका ध्यान रखना चाहिए। जब पाउडर के यह सूक्ष्म कण योनि, गर्भाशय से अंडाशय में पहुंच जाते हैं तो शरीर को हानि पहुंचाते हैं।
 
4 टैलकम पाउडर से जो लोग श्वास के सम्बन्ध में संवेदनशील होते हैं उन्हें निमोनिया और अस्थमा हो सकता है।
 
5 अधिक मात्रा में टैलकम पाउडर का उपयोग करने से त्वचा के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं। इससे पसीने के माध्यम से निकलने वाली ऊष्मा और गंदगी नहीं निकल पाती।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Diwali 2025: क्या होते हैं ग्रीन पटाखे? पर्यावरण की दृष्टि से समझिए कैसे सामान्य पटाखों से हैं अलग

Diwali 2025: धनतेरस से लेकर दिवाली तक, जानें हर दिन के लिए 5 खास वास्तु टिप्स

Diwali vastu tips: दिवाली पर अपनाएं ये 11 वास्तु टिप्स, घर में आएगी सुख-शांति और समृद्धि

Diwali 2025: दिवाली की रात क्या नहीं करना चाहिए और क्या करें, पढ़ें 18 काम की बातें

Diwali Sweets: घर पर बनाएं ये खास पारंपरिक दीपावली मिठाई, पढ़ें आसान रेसिपी

सभी देखें

नवीनतम

Diwali Lakshmi Puja: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के लिए खास प्रसाद: क्या बनाएं और क्यों?

Diwali Special Namkeen: दीपावली के स्वाद: पोहा चिवड़ा खट्टा-मीठा नमकीन, जानें कैसे बनाएं Poha Chivda

Annakut ki sabji: अन्नकूट की सब्जी कैसे बनाएं

Diwali 2025: दिवाली की रात क्या नहीं करना चाहिए और क्या करें, पढ़ें 18 काम की बातें

Diwali Sweets: घर पर बनाएं ये खास पारंपरिक दीपावली मिठाई, पढ़ें आसान रेसिपी

अगला लेख