वैज्ञानिकों ने बताया लंबी उम्र जीने का सीक्रेट, डाइट में शामिल करें ये फूड

Webdunia
इंसान हमेशा एक ऐसी जिंदगी के बारे में सोचता हो लंबी हो लेकिन किसी प्रकार की बीमारी नहीं हो। हर दिन खुशनुमा बीते। लेकिन बदलते दौर पर लाइफ बहुत छोटी हो गई है। कम उम्र में ही गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि 80 फीसदी चीजें आपकी लाइफ स्‍टाइल पर निर्भर करती है और 20 फीसदी फैक्‍टर जेनेटिक आधारित होते हैं। आपको बता दें कि दुनिया में एक ब्‍लू जोन ऐसा हिस्सा है जहां पर लोगों की उम्र अन्य देशों के मुकाबले अधिक है। वैज्ञानिकों के मुताबिक इसका राज है डाइट प्‍लान। आप क्‍या खाते हैं। आइए जानते हैं लंबी उम्र का राज -

डाइट 

ब्‍लू जोन में रहने वाले लोग अपनी डाइट में भिन्‍न- भिन्‍न दाल और मटर का सेवन करते हैं। द अमेरिकन जर्नल ऑफ लाइफस्टाइल मेडिसिन में एक अध्ययन छपा है। जिसमें भी यह बात सामने आई है। वहां के लोग रोज एक कप बीन्‍स खाते हैं। बीन्‍स विभिन्न प्रकार के होते हैं। जैसे - मूंग की दाल, मूंग पीली दाल, साबुत मूंग, मसूर, राजमा, उड़द की काली दाल, सफेद राजमा, काबुली चना, काला चना।

बीन्स खाने के फायदे

बीन्‍स सेहत के लिए बहुत अच्‍छे होते हैं। इनमें फाइबर, सोडियम, फोलेट्स, विटामिन, कैल्शियम और अन्‍य पोषक तत्व होते हैं। इसलिए सुबह एक कटोरी बीन्स खाने की सलाह दी जाती है। खनिज तत्व के साथ ही कॉपर, विटामिन बी 6, मैग्नीशियम, जिंक, सेलेनियम और विटामिन के की भरपूर मात्रा होती है। बीन्‍स कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है। यह दिल के मरीजों के लिए एक अच्‍छा स्‍त्रोत है।

ब्लू जोन प्रकृति के अधिक करीब

जी हां, ब्‍लू जोन के लिए प्राकृतिक चीजों के अधिक करीब रहते हैं। वे पैदल चलना अधिक पसंद करते हैं। प्राकृतिक स्‍त्रोत पर अधिक निर्भर रहना। सुबह धूप लेना, पेड़-पौधों की छांव में रहना। साथ ही यहां के लोग भूख से कम खाना पसंद करते हैं। प्राकृतिक तौर पर यही सलाह दी जाती है जितनी भूख है उससे कम ही खाना चाहिए। सुबह में हैवी ब्रेकफास्ट, दिन में हल्का भोजन और शाम को थोड़ा बहुत कुछ ज्यादा पेट भर कर नहीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

चैत्र नवरात्रि 2025: नवरात्रि में कम करना चाहते हैं वजन, तो भूलकर भी ना खाएं ये 6 चीजें

Chaitra navratri diet: नवरात्रि में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल? जानें सही डाइट टिप्स

डायबिटीज-कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकते हैं नवरात्रि व्रत में खाए जाने वाले ये 7 सुपर फूड, सेहत को मिलते हैं अनगिनत फायदे

गुड़ी पड़वा पर क्यों खाई जाती है कड़वी नीम और गुड़, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

चैत्र नवरात्रि में घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए करिए ये सरल उपाय, मां दुर्गा की बरसेगी कृपा

सभी देखें

नवीनतम

अगर दिख रहे हैं ये लक्षण तो समझ जाइये आपके शरीर को है डिटॉक्स की जरूरत

क्यों रात में बुझा दी जाती है ताजमहल की लाइट, रहस्य जाकर दंग रह जाएंगे

ईद के इस चांद की तरह दमकता रहे आपका हर दिन, रब से बस यही दुआ मांगते हैं ईद के दिन... खास अंदाज में कहें ईद मुबारक

चीन ने तिब्बत हड़प लिया, दुनिया ने भुला दिया, चीन के जुल्म सहने को मजबूर हैं तिब्बती

हिन्दू नववर्ष को किस राज्य में क्या कहते हैं, जानिए इसे मनाने के भिन्न भिन्न तरीके

अगला लेख