यही है वह मौसम जब शरीर का बदलता है तापमान, रहें सावधान, जानें वजह और बचाव के उपाय

Webdunia
मौसम आ गया है कि आपको चाहे जब लगेगा हल्का बुखार। तो क्या घबराने की कोई बात है? जी नहीं, थोड़ा सा बुखार जैसा लगने का मतलब है आपका इम्यून सिस्टम काम कर रहा है। कुछ ठीक करने की कोशिश में है। अगर बुखार तेज या असहनीय लगे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। बुखार खतरनाक भी हो सकता है। 
 
हल्के बुखार में आपसे क्या हो सकती है गलती? 
 
अगर आपको थोड़ा तापमान बढ़ा तो आपसे जो गलती हो सकती है वह यह है कि आप इस बुखार से घबराकर कोई दवाई खा लें। हल्का बुखार इस बात का इशारा है कि आपका शरीर किसी इंफेक्शन से लडने में जुटा है। इस दौरान दवाई खाने के बदले देशी या घरेलू उपाय करें। जिससे आपका शरीर और बेहतर तरीके से इस इंफेक्शन से लड़ सके। 
 
अदरक का इस्तेमाल बढ़ा दें : अदरक इंफेक्शन से लडने के लिए आपके शरीर की इम्यूनिटी बढ़ा देगा। इसे अपने पसंद के तरीके से इस्तेमाल करें। चाय, सूप, खिचड़ी या जैसे भी आपको पसंद हो अदरक खाएं। 
 
तुलसी का उपयोग करें : तुलसी भी अदरक की तरह अतिकारगर है। जब हल्का बुखार लगे तो अपने पसंदीदा तरीके से तुलसी खाएं। आपको आराम मिलेगा। 

ALSO READ: प्रेशर कुकर में नहीं कड़ाही में पकाएं खाना, जानिए क्यों...
 
आराम करें और अच्छे से सोएं : आप हल्के बुखार में खुद को जबरदस्ती काम पर न घसीटें। आपका शरीर अभी इंफेक्शन से लड़ने में जुटा है और ऐसे में आपको स्ट्रेस या थकावट नहीं लेना चाहिए। बेहतर होगा घर में सो जाएं और अपनी पसंद का कोई काम करें।  

ALSO READ: एक मुट्ठी ड्रायफ्रूट, डॉक्टर को रखें दूर.... जानिए क्यों जरूरी है इनका सेवन
 
तरल चीजों का सेवन करें : आपका शरीर इंफेक्शन से लड़ रहा है। इस दौरान हानिकारक बैक्टिरिया या जर्म्स का बाहर निकलना जरूरी है। आप जब तरल चीजें खाएंगे तो आपके शरीर के सभी सिस्टम इस पानी को बाहर निकालेंगे। इस प्रक्रिया में जर्म्स भी बाहर निकल जाएंगे।  
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इन्फ्लेमेशन बढ़ने पर शरीर में नजर आते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

आपको डायबिटीज नहीं है लेकिन बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल?, जानिए कारण, लक्षण और बचाव

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर जानिए उनके जीवन की रोचक बातें

भोलेनाथ के हैं भक्त तो अपने बेटे का नामकरण करें महादेव के इन सुन्दर नामों पर, सदा मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

क्यों फ्लाइट से ऑफिस जाती है ये महिला, रोज 600 किमी सफर तय कर बनीं वर्क और लाइफ बैलेंस की अनोखी मिसाल

सभी देखें

नवीनतम

क्या पीरियड्स से पहले आपको भी लगती है ज्यादा भूख, जानिए कारण

क्या एक वक्त ऐसा भी आएगा जब भारत 'गायब' हो जाएगा?

क्या पुरुषों को महिलाओं से अधिक पानी की होती है जरूरत, जानिए क्या है कारण

क्या शादियों में तेज डीजे के साउंड से आ रहे हैं अटैक? जानिए डीजे की आवाज और हार्ट अटैक में क्या है सम्बन्ध

जानिए अल्कोहल वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स की सच्चाई, कितने हैं आपकी त्वचा के लिए सेफ

अगला लेख