ज्यादा मीठा खाते है तो हो जाएं सावधान, हड्डियों को होगा ये नुकसान

Webdunia
कई लोगों को मीठा खाना बहुत पसंद होता है, ऐसे में वे इस ओर ध्यान नहीं देते कि अत्यधिक मीठा खा रहे हैं जिससे उनकी सेहत को नुकसान भी हो सकता है। अगर आप भी ज्यादा शकर युक्त चीजें खा रहे हैं तो जान लीजिए कि इससे आपको कौन से नुकसान हो सकते हैं - 
 
1 डाइबिटीज का खतरा - अगर आपके परिवार में किसी को डाइबिटीज है, तो बेशक आपको शकर का प्रयोग कम से कम करना चाहिए, क्योंकि यह अनुवांशि‍क रूप से डाइबिटीज का कारण बन सकती है।
 
2 खुजली - शकर का अत्यधि‍क प्रयोग करना आपके गुप्तांगों में खुजली की समस्या पैदा कर सकता है। इतना ही नहीं यह गुप्तांगों द्वारा अत्यधि‍क तरल स्त्राव और संक्रमण के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है।
 
3 हृदय रोग - शकर या मीठी चीजों का अधि‍क सेवन करना, हृदय की नलियों में वसा का जमाव कर उसे ब्लॉक करने में मदद करता है और नली को अंदर से संकरा कर देता है। इससे हृदय रोगों या हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है।
 
4 एग्जिमा - त्वचा पर भी शकर का अधि‍क सेवन बुरा असर डाल सकता है। यह त्वचा में खुजली, लालिमा या अन्य परेशानियां पैदा कर सकता है। एक शोध के अनुसार शकर का प्रयोग एग्जिमा की संभावना को बढ़ा देता है।
 
5 हड्ड‍ियां कमजोर - दांतों की ऊपरी परत के अलावा इसका प्रयोग आपकी हड्ड‍ियों को कमजोर करने में भी मुख्य भूमिका निभाता है। इसके अलावा ऑस्टि‍योपोरासिस जैसी समस्याओं के लिए भी शकर का अधि‍क सेवन जिम्मेदार है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

रोम-रोम में राम बसे, भक्ति में डूबे इन शुभकामना संदेशों को भेज कर मनाएं राम जन्मोत्सव

अपने भीतर के राम को पहचानिए! गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर

इन लोगों के लिए वरदान है कुट्टू का आटा, ग्लूटेन-फ्री होने के साथ और भी हैं कई फायदे

क्या गर्मियों में गुड़ खाने से सेहत को होता है नुकसान, डाइट में शामिल करने से पहले जान लें

गर्मियों में अमृत के समान है गोंद कतीरा का सेवन, जानिए क्या हैं फायदे

सभी देखें

नवीनतम

गर्मी में वैक्सिंग के बाद निकल आते हैं दाने, राहत दिलाएंगे ये नुस्खे

क्या पीरियड्स के दौरान कच्चे आम खाने से होता है नुकसान, जानिए सच्चाई

गैरजरूरी को तोड़ना और जरूरी को बचा लेने का प्रयास बताती है किताब विहान की आहट

वर्ल्ड हेल्थ डे 2025: अपनों को भेजें सेहत से जुड़े ये खास कोट्स, स्लोगन और शुभकामना संदेश

7 अप्रैल वर्ल्ड हेल्थ डे: जानें इतिहास, 2025 की थीम और स्वस्थ रहने की 10 खास बातें

अगला लेख