skin benefits of pomegranate : बेदाग और खूबसूरत त्वचा पाने के लिए जरूर अपनाएं अनार का फेसपैक

Webdunia
अनार स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद फलों में से एक है। गुणों से भरपूर यह फल आपको सेहतमंद रखने में तो मदद करता ही है, साथ ही यह त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। यह त्वचा में ग्लो लाने के साथ-साथ बढ़ती उम्र को भी धीमा करता है। अनार का इस्तेमाल आप अपनी त्वचा की सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं, इसके इसके साथ ही यह आपको प्राकृतिक चमक भी देगा।
 
आइए जानते हैं अनार के बेहतरीन लाभ
 
आपकी त्वचा को गहराई से साफ करने के लिए अनार के बीज का तेल बहुत उपयोगी है। इस तेल से त्वचा की गहराई से सफाई भी होती है और त्वचा को पोषण भी मिलता है।
 
साफ और चिकनी त्वचा के लिए समय-समय पर त्वचा में से मृत त्वचा का निकालना जरूरी है जिसके लिए त्वचा पर स्क्रब करते रहना चाहिए। आप इसे अनार के बीज की मदद से कर सकते हैं। स्क्रब तैयार करने के लिए आपको बस इतना करना है कि अनार के कुछ बीजों को पीस लें, इसमें थोड़ा-सा गुलाब जल मिलाएं और फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इसे कुछ ठंडे पानी से धीरे से धोएं।
 
अनार के रस को नेचुरल स्किन टोनर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अपना चेहरा धोने के बाद आप अनार के रस और इसमें एपल वैनिगर मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। ध्यान रहे कि आपको बहुत ज्यादा अनार का रस नहीं लेना है, क्योंकि यह आपकी त्वचा को चिपचिपा बना सकता है।
 
अनार का रस आपकी त्वचा के लिए एक बेहतरीन फेस मास्क के रूप में भी काम कर सकता है। आपको बस मुल्तानी मिट्टी के साथ अनार के रस को मिलाना है और फिर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक लगाकर छोड़ दें, फिर ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है आंवला और शहद, जानें 7 फायदे

थकान भरे दिन के बाद लगता है बुखार जैसा तो जानें इसके कारण और बचाव

गर्मियों में करें ये 5 आसान एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा वजन

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

गर्मियों में पहनने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 फैब्रिक, जानें इनके फायदे

फ़िरदौस ख़ान को मिला बेस्ट वालंटियर अवॉर्ड

01 मई: महाराष्ट्र एवं गुजरात स्थापना दिवस, जानें इस दिन के बारे में

चित्रकार और कहानीकार प्रभु जोशी के स्मृति दिवस पर लघुकथा पाठ

गर्मियों की शानदार रेसिपी: कैसे बनाएं कैरी का खट्‍टा-मीठा पना, जानें 5 सेहत फायदे

Labour Day 2024 : 1 मई को क्यों मनाया जाता है मजदूर दिवस?

अगला लेख