Smile Please : जानिए मुस्कुराने के 10 Health benefits

Webdunia
मुस्कुराना सबको भाता है। यह ईश्वर की मनुष्य को दी गई सबसे बड़ी नियामत है। मुस्कुराना यानी हंसना महज मनोरंजन नहीं बल्कि वैज्ञानिक रूप से भी यह स्वस्थ रहने की एक 'थैरेपी' है। जानवर हंस नहीं सकते, लेकिन इंसान दिल खोलकर मुस्कुरा सकता है, यही वजह है कि दिल खोलकर मुस्कुराने और हंसी के इन ठहाकों को भी योग का एक हिस्सा मान लिया गया है।

आइए जानते हैं मुस्कुराने के 10 हेल्थ बेनिफिट्‍स... 
 
1. प्रतिदिन सुबह मुस्कुराहट के साथ उठने, नई ऊर्जा से भर कर अपने दिन का स्वागत करना, प्रसन्नता से जीवन जीने का सर्वोत्तम धन है। 
 
2. मुस्कुराने से हमारा मन अपने आप ही चिंताओं से मुक्त हो जाता है और मन को एक आत्मिक सुकून मिलता है। 
 
3. हंसी के ठहाकों के साथ तालियां बजाने से जीवन में उत्साह का संचार होता है तथा जब हम तालियों के साथ हंसी का व्यायाम करते हैं तो शरीर की सुप्त अवस्था में रहने वाली कोशिकाएं भी जाग्रत हो जाती हैं जिससे शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। 
 
4. मुस्कुराना कई रोगों की अचूक औषधि है। यह एक ऐसी दवा है जिसका हमारे शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मुस्कुराते रहने से मनुष्य का इम्यूनिटी सिस्टम सक्रिय होता है। इससे प्रकृति किलर सेल्स में बढ़ोत्तरी होती है, जो वायरसजनित रोगों एवं ट्यूमर्स सेल को खत्म करने का कार्य करती है। 
 
5. मुस्कुराहट या दिल खोलकर हंसना हृदय के लिए एक सर्वोत्तम व्यायाम है जिससे टी सेल की संख्या में बढ़ोत्तरी होती है। 
 
6. मुस्कुराने से एंटीबाडी इम्यूनोग्लोब्यूलिन ए की मात्रा बढ़ती है, जो श्वसन नली में होने वाले इंफेक्शन से बचाव करती है। 
 
7. मुस्कुराने से तनाव को जन्म देने वाले हार्मोंस का स्तर घटता है। पाचन तंत्र सही रखना, वजन घटाना एवं चर्बी कम करने में भी हंसी अहम भूमिका निभाती है। जोर से हंसने या मुस्कुराने से हमारे शरीर में एक तरंग सी दौ़ड़ जाती है जिसमें एंडरोफिन हार्मोन भी होता है जो प्राकृतिक रूप से हमारे शरीर का दर्दनिवारक है, यह शरीर में स्फूर्ति बढ़ाने एवं स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। 
 
8. मुस्कुराने से मस्तिष्क के दाएं और बाएं दोनों भागों की सक्रियता बढ़ती है, जिससे आपकी मैमोरी शार्प होती है।
 
9. मुस्कुराना एक ऐसी ही संजीवनी बूटी है, जो मनुष्य की मन:स्थिति को बदलकर उसे खुश रहते हुए जीने का अंदाज सिखाती है। 
 
10. हमेशा मुस्कुराना एक सकारात्मक भावना है, जिसमें व्यक्ति को ऊर्जावान और शांतिपूर्ण बनाने के सभी तत्व उपस्थित रहते हैं। जैसे उदास एवं मुरझाया हुआ चेहरा किसी को भी नहीं भाता है, तो वहीं एक मासूम बच्चे की खिलखिलाती सी मुस्कुराहट हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है, क्योंकि मुस्कुराना एक ऐसा अहसास है जो मन को सुकून प्रदान करता है।

अत: हमें यह बात हमेशा ध्यान में रखना चाहिए कि मुस्कुराने के लिए कोई दिन, समय तय करने की जरूरत नहीं है, बस हमेशा अपने चेहरे पर मुस्कान कायम रखिए और सेहतमंद बनने के साथ-साथ दूसरों को भी सेहतमंद बने रहने में उनकी मदद कीजिए। 

ALSO READ: हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहना है तो अपनाएं ये 8 टिप्स

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इन 6 तरह के लोगों को नहीं खाना चाहिए आम, जानिए चौंकाने वाले कारण

बहुत भाग्यशाली होते हैं इन 5 नामाक्षरों के लोग, खुशियों से भरा रहता है जीवन, चैक करिए क्या आपका नाम है शामिल

करोड़पति होते हैं इन 5 नामाक्षरों के जातक, जिंदगी में बरसता है पैसा

लाइफ, नेचर और हैप्पीनेस पर रस्किन बॉन्ड के 20 मोटिवेशनल कोट्स

ब्लड प्रेशर को नैचुरली कंट्रोल में रखने वाले ये 10 सुपरफूड्स बदल सकते हैं आपका हेल्थ गेम, जानिए कैसे

सभी देखें

नवीनतम

लहसुन और प्याज खाने के फायदे

मिस वर्ल्ड 2025 के ताज से जुड़ी ये 7 बातें जो बनातीं हैं इसे बहुत खास, जानिए क्राउन कीमत से लेकर हर डीटेल

विकास दिव्यकीर्ति सर की पसंदीदा ये 4 किताबें बदल सकती हैं आपकी जिंदगी!

कौन हैं भारतीय नौसेना की दो बहादुर महिला अधिकारी जिन्होंने 8 महीनों में तय किया 50,000 किलोमीटर का समुद्री सफ़र, प्रधानमंत्री ने की सराहना

औरंगजेब के द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर तोड़े जाने के बाद अहिल्याबाई होलकर ने किया था इसका पुनर्निर्माण, प्रधानमंत्री मोदी ने बताया इतिहास