Hanuman Chalisa

गर्मी में होने वाली एलर्जी और उनसे बचने के 7 आसान से उपाय

Webdunia
गर्मियों में कई ऐसी कॉमन एलर्जी होती है जिनके होने की आशंका इस मौसम में बढ़ जाती है। आइए, जानते हैं इस मौसम में होने वाली सामान्य एलर्जी के बारे में और उनसे बचने के उपाय -
 
 
1 गर्मियों में आंखों से पानी आना, आंखों में जलन, जुकाम की समस्या का कई लोगों को सामना करना पड़ता है। इस मौसम में नाक व गले की एलर्जी भी ज्यादा होती है।
 
2 गर्मियों के मौसम में मक्खी व मच्छर की तादाद बहुत ज्यादा बढ़ जाती है और उनके काटने से मलेरिया, डायरिया जैसी बीमारी होना भी एक कॉमन समस्या है।
 
3 इस मौसम में पाचन संबंधी समस्या भी आम है, साथ ही फूड पॉइजनिंग भी जल्दी होने की आशंका रहती है।
 
 
4 गर्मियों में थकान और अधिक पसीने की वजह से डिहाइड्रेशन की शिकायत भी सामान्य है। इसके अलावा गर्मियों में सिर दर्द होना, नाक की बजाय मुंह से सांस लेना, कान बंद होना, गले में खराश होना और नींद कम आना भी आम बात है।
 
 
अगर आपको ऐसी कोई भी समस्या ज्यादा दिनों तक परेशान करें तो डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। हालांकि किसी तरह की कोई एलर्जी व समस्या न हो, इसके लिए आप कुछ एहतियात भी बरतें। आइए, जानते हैं उन्हीं के बारे में -
 
1 घर के खिड़की व दरवाजे बंद रखें, ताकि कम से कम धूल अंदर आए।
 
2 बेडशीट व टॉवल को हर हफ्ते धोएं।
 
3 बालों को भी नियमित धोएं, ज्यादा गर्मी में 2 बार नहाएंगे तो भी अच्छा होगा।
 
 
4 गर्मी में मिल्क प्रॉडक्ट्स खाने से बचें। दरअसल, गर्मी में दूध से बने प्रॉडक्ट्स जल्दी खराब होते हैं और इनसे एलर्जी भी जल्दी होती है।
 
5 जब स्विमिंग करें, तो कान में कॉटन लगा लें।
 
7 इस मौसम में बाहर का खाने से बचें और पेट्स को भी अपने से थोड़ा दूर रख पाए तो बेहतर है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख