Hanuman Chalisa

गर्मी के मौसम में जरूर रखें 7 बातों का ध्यान

Webdunia
लीना बड़जात्या
गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखना बेहद जरूरी है, ताकि बाहर की गर्मी आपके स्वास्थ्य को नुकसान न पहुंचा सके। जानिए यह 7 बातें जो आपके शरीर में शीतलता बनाए रखने के साथ ही गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाए रखने में मदद करेंगी -  


 
1 गर्मी के मौसम में नींबू पानी, नारियल पानी, दही और छाछ का सेवन अच्छी मात्रा में करना चाहिए। इस तरह के पेय पदार्थ न केवल शरीर में ठंडक पहुंचाते हैं, बल्कि शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने देते।

2 बहुत ज्यादा ठंडे पेय पदार्थ पीने से बचें। एकदम गर्मी में ठंडा पानी पीने से कुछ देर के लिए तो अच्छा लग सकता है, ले‍किन इससे शरीर को ठंडक नहीं मिलती। इससे त्वचा की रक्त कोशि‍काएं पिचक जाती हैं जिससे शरीर से ताप कम निकल पाता है।

 3 इस मौसम में चाट-पकौड़ी या अन्य तेल व मसालेदार खाद्य पदार्थ खाने से बचें। इसमें इस्तेमाल होने वाले उबले आलू बासी हो सकते हैं जो आपको फूड पॉइजनिंग या अन्य प्रकार से बीमार कर सकते हैं। चिप्स, नमकीन, तेल व घीयुक्त भोजन में थर्मल इफेक्ट होता है, जो गर्मी उत्पन्न करता है।

4 कैफीन युक्त चीजें और सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन कम-से-कम करें। इनमें प्रिजर्वेटिव्स, रंग व शुगर की भरपूर मात्रा होती है साथ ही यह अम्लीय प्रकृति और डाईयूरेटिक होते हैं, जो शरीर से पानी मलमूत्र के रूप में निकालते हैं। सॉफ्ट ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड की मात्रा भी अधिक होती है जिसका प्रभाव पाचन पर पड़ता है। इससे शरीर में से मिनरल्स की मात्रा भी कम हो जाती है।

 
5 कटे हुए फल, खास तौर से तरबूज, खरबूजा, सड़े हुए पुराने फल या इनसे बने जूस का कतई सेवन न करें। इसके बजाए ताजे फल खरीदें और कटे हुए फल तुरंत उपयोग में लाएं। फ्रिज में भी ज्यादा समय तक कटे हुए फलों को न रखें।

6 खाने में पनीर की सब्जी या दूध से बनी सब्जी जैसे मलाई कोफ्ता आदि का सेवन करें। इस तरह की सब्जियां गर्मी में जल्दी खराब और संक्रमित हो सकती हैं और आपको भी संक्रमित कर सकती हैं।
 

7 खूब पानी पिएं। पानी शरीर को ठंडा बनाए रखने में मददगार है। पानी पीने से शरीर की गर्मी सही रूप से बाहर निकलती है और यह शरीर को हाइड्रेट भी करता है। रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। लेकिन हर जगह का पानी पीने से बचें।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख