निमोनिया के क्या हैं शुरुआती लक्षण और इससे कैसे बचें

Webdunia
- मोनिका पाण्डेय 

आपने देखा होगा की अक्सर बच्चों को निमोनिया हो जाता है और वो इससे काफी समय तक बीमार रहते हैं। बहुत सारे बच्चे ऐसे होते हैं जिनको बचपन में ही निमोनिया जैसी बीमारी हो जाती है और वो 5-7 वर्ष तक इस बीमारी से बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं क्योंकि इसका असर 5 से 7 वर्ष तक बहुत अधिक रहता है।
 
 
निमोनिया फेफड़ों को प्रभावित करने वाली एक गंभीर बीमारी है। इससे पीड़ित होने पर फेफड़ों में पानी भर जाता है और उसमें सूजन आ जाती है। यह बीमारी एक या दोनों फेफड़ों में हो सकती है। निमोनिया के असली कारणों में बैक्टीरिया और वायरस का नाम सबसे पहले आता है। सही समय पर इस बीमारी का इलाज करना बहुत ज़रूरी होता है। 
 
निमोनिया के शुरुआती लक्षण- 
 
अन्य बीमारियों के तरह निमोनिया के भी कुछ खास लक्षण होते हैं। इन लक्षणों की मदद से यह आसानी से पता लगाया जा सकता है कि आपको निमोनिया है या नहीं। निमोनिया के कुछ लक्षण इस प्रकार हैं। 
 
खांसी आना 
कमजोरी होना 
थका हुआ फील करना
सांस लेने में परेशानी
सीने में दर्द
सांस फूलना 
ठंड लगना
बार-बार बुखार आना।
 
बचाव कैसे करें निमोनिया से-
 
निमोनिया से बचाव के लिए सबसे प्रभावी तरीका टीकाकरण करना है। न्यूमोकोकल वैक्सीन, पीसीवी 13, हेमोफिलस इन्फ्लूएंजा टाइप बी, यह वैक्सीन आपको बैक्टीरियल निमोनिया से बचा सकती हैं। टीकाकरण के अलावा आप निम्न बचाव के तरीके भी अपना सकते हैं। 
 
हाथों को हैंड वॉश और साबुन से नियमित तौर पर धोएं।
खांसते और छींकते वक्त मुंह को ढंक लेना चाहिए। 
सर्दी जुकाम वाले लोगों से दूर रहें। 

ALSO READ: लिपस्टिक लगाने के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

खुद की तलाश में प्लान करें एक शानदार सोलो ट्रिप, ये जगहें रहेंगी शानदार

5 हजार वर्ष तक जिंदा रहने का नुस्खा, जानकर चौंक जाएंगे Video

योग के अनुसार प्राणायाम करने के क्या हैं 6 चमत्कारी फायदे, आप भी 5 मिनट रोज करें

दाबेली महाराष्ट्र की या गुजरात की, किसका दावा है सही?

एलोवेरा के साथ मिलाकर लगाएं ये चीजें, मजबूत होंगे बाल, आ जाएगी गजब की शाइन

सभी देखें

नवीनतम

टीचर और छात्र का चटपटा जोक : कौन सा कीड़ा गर्मी में सबसे ज्यादा उड़ता है?

इन टेस्ट से करें लिवर की हिफाजत, समय रहते पहचानें बीमारियों का खतरा

विश्व यकृत दिवस 2025: जानें लिवर रोग के कारण, निवारण और उपचार

नमक-मिर्च वाली केरी खाने से पहुंचा रहे हैं सेहत को नुकसान, हो जाइये सावधान

वर्ल्ड लिवर डे 2025: कैसे समझे इस रोग को, जानें लक्षण, प्रकार और 2025 की थीम

अगला लेख