जरूर जानें, अपेंडि‍साइटिस के इन 5 लक्षणों को

Webdunia
अपेंडि‍क्स पर सूजन आने की प्रक्रिया, जो सामान्य तौर पर अपेंडि‍क्स पर मल या अन्य वाहरी कणों के जमाव के कारण हो सकती है, अपेंडि‍साइटि‍स कहलाती है। सही समय पर इलाज न होने पर यह शरीर में ही फट सकता है और आसपास पस या मवाद पैदा कर शरीर में संक्रमण पैदा कर सकता है। इन परिस्थि‍तियों के बचने के लिए जरूरी है, अपेंडि‍साइटिस के लक्षणों को पहचानना - 


 
1 पेट दर्द - पेट में दर्द होना अपेंडि‍साइटिस का शुरुआती लक्षण हो सकता है। इसमें होने वाला दर्द विशेष तौर से दाहिने हाथ की ओर नीचे की तरफ काफी तीक्ष्ण होता है। इस प्रकार कर दर्द नाभि‍ से शुरू हो सकता है और 6 से 24 घंटे तक लगातार बना रह सकता है।

2 पेट पर सूजन - पेट में दर्द और आंतरिक अंग में सूजन के साथ-साथ अगर पेट के बाहरी भाग में भी तीक्ष्ण दर्द के साथ सूजन दिखाई दे तो यह अपेंडि‍साइटि‍स का लक्षण हो सकता है। इस पर विशेष ध्यान दें।
 
3 उल्टी - ऊपर बताए गए लक्षणों के साथ अगर पेट दर्द के साथ आपको ऊल्टी आने जैसी समस्याएं भी हो रही हैं, तो बिना देर किए अपने डॉक्टर को दिखाएं। यह अपेंडि‍साइटि‍स के कारण हो सकता है।

4 भोजन के प्रति अनिच्छा और भूख न लगने जैसी समस्या होने पर भी आपको ध्यान देने की जरुरत है। कई बार मिचली, दस्त जैसी समस्या भी पेट दर्द और सूजन के साथ दिखाई देती हैं। इस तरह के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
 

 
पेट में मरोड़ उठना और रह-रह कर तेज दर्द होना अपेंडि‍साइटि‍स के कारण हो सकता है। इसके साथ ही अगर आप पेट पर सूजन भी महसूस कर रहे हैं, तो आपके लिए डॉक्टर को दिखाना अनिवार्य है।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय बुकर प्राइज क्या है? कब शुरू हुआ और किसे मिलता है? जानिए कौन रहे अब तक के प्रमुख विजेता

स्किन से लेकर डाइबिटीज और बॉडी डिटॉक्स तक, एक कटोरी लीची में छुपे ये 10 न्यूट्रिएंट्स हैं फायदेमंद

ये हैं 'त' अक्षर से आपके बेटे के लिए आकर्षक नाम, अर्थ भी हैं खास

अष्टांग योग: आंतरिक शांति और समग्र स्वास्थ्य की कुंजी, जानिए महत्व

पर्यावरणीय नैतिकता और आपदा पर आधारित लघु कथा : अंतिम बीज

सभी देखें

नवीनतम

अल्जाइमर समेत इन 6 बीमारियों के लिए सबसे असरदार है मेडिटेशन

बच्चों के नाम रखते समय भूल कर भी न करें ये गलतियां, जानिए नामकरण में किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

कांस में ऐश्वर्या ने मांग में सजाया सिन्दूर, दुनिया को दिया देश की संस्कृति और ताकत का संदेश

शक्कर छोड़ने के पहले जान लें वो 8 जरूरी बातें जो आपको पहले से पता होनी चाहिए

Operation Sindoor पर भाषण: सिन्दूर का बदला खून, अदम्य साहस और अटूट संकल्प की महागाथा