Hypertension क्या है? जानिए इसके कारण और लक्षण

Webdunia
Hypertension (हाइपरटेंशन) का मुख्य कारण स्ट्रेस और अनियंत्रित खानपान होता है, जो वैसे तो किसी भी व्यक्ति का हो सकता है। लेकिन आमतौर पर घर से दूर रहने वालों में यह ज्यादा देखा गया है।  
 
हाइपरटेंशन को ही उच्च रक्तचाप व हाई बीपी की समस्या कहते है, जिसमें धमनियों में रक्त का दबाव बढ़ जाता है। इस दबाव की वृद्धि से रक्त की धमनियों में रक्त का प्रवाह बनाए रखने के लिए दिल को अधिक काम करने की आवश्यकता पड़ती है।
 
हेल्थ गाइडलाइन्स के मुताबिक 130/80 mmHg से ज्यादा रक्त का दबाव होने पर व्यक्ति हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर की श्रेणी में आ जाता है। वैसे तो हाई ब्लड प्रेशर शरीर के किसी अंग को कभी भी प्रभावित कर सकता है, लेकिन इससे सबसे ज्यादा नुकसान हृदय को होता है। आइए, जानते हैं हाइपरटेंशन के कुछ मुख्य कारण-
 
Hypertension के कारण
 
* नींद की कमी 
* मोटापा
* अत्यधिक गुस्सा करना
* नॉनवेज का अधिक सेवन
* तैलीय पदार्थों और अस्वस्थ भोजन का सेवन
 
आइए, अब जानते हैं हाइपरटेंशन के कुछ साधारण लक्षण-
 
1 हाइपरटेंशन व उच्‍च रक्‍तचाप होने की स्थिति में व्यक्ति को शुरुआत में सिर के पीछे और गर्दन में दर्द रह सकता है।
 
2 हाइपरटेंशन के रोगी को सांस लेने में तकलीफ होने लगती है।
 
3 रक्‍तचाप बढ़ने पर व्यक्ति को धुंधला दिखने के साथ पेशाब के साथ खून निकलने की भी समस्या हो सकती है।
 
4 उच्‍च रक्‍तचाप होने पर सिर चकराना, थकान और सुस्ती जैसे लक्षणों की भी शिकायत हो सकती है।
 
5 कई बार रात में नींद न आने के साथ दिल की धड़कनों के बढ़ जाने की भी समस्या होती है।

ALSO READ: World Hypertension Day : जानिए हाइपरटेंशन से बचने के 5 कारगर घरेलू नुस्खे
 

सम्बंधित जानकारी

पार्टनर के लिए 20 बेहतरीन रोमांटिक गुड मॉर्निंग लव शायरी और कोट्स

भारत में कैसे आता है मॉनसून? समझिए बारिश का पूरा विज्ञान

बरखा की बूंदों में भीगी ये शायरी पढ़ कर दिल हो जाएगा तरोताजा

हेयर ट्रांसप्लांट ने लील ली 2 जिंदगियां, जानिए कितनी सेफ है ये सर्जरी, संभावित खतरे और किन लोगों को नहीं करवाना चाहिए ट्रांसप्लांट

प्री-मॉनसून और मॉनसून में क्या होता है अंतर, आसान भाषा में समझिए

8 वेजिटेरियन फूड्स जो नैचुरली कम कर सकते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल, जानिए दिल को हेल्दी रखने वाले सुपरफूड्स

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे पर जानिए हाई बीपी में कौन से फूड्स नहीं खाना चाहिए

विश्व दूरसंचार दिवस 2025 थीम: डिजिटल लैंगिक समानता क्यों है आज की सबसे बड़ी जरूरत?

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस, जानें इतिहास, महत्व और 2025 की थीम

सोते समय म्यूजिक सुनना हो सकता है बेहद खतरनाक, जानिए इससे होने वाले 7 बड़े नुकसान

अगला लेख