इन लक्षणों से पहचानें शरीर में Vitamin-D की कमी

Webdunia
शरीर में विटामिन, पोषक तत्‍व की कमी होने पर वह आपको नुकसान ही पहुंचाते हैं। इतना ही नहीं कई बार कमजोरी भी महसूस होने लगती है और अन्‍य बीमारियां हो जाती है। हालांकि विटामिन डी की कमी महिलाओं में अक्‍सर नजर आती है। 45 की आयु के बाद विटामिन डी की कमी तेजी से होने लगती है। अगर लक्षणों को समय से पहले पहचान लिया जाए तो बेहतर तरह से ध्‍यान भी रखा जा सकता है। आइए जानते हैं शरीर में विटामिन-D की कमी होने पर किस तरह के लक्षण नजर आते हैं - 
 
1.सब कुछ खाने के बाद भी बॉडी में लगातार थकान बनी रहना। कमजोरी महसूस होना। यह विटामिन डी के लक्षण है। विटामिन डी की कमी है या नहीं इसकी पहचान ब्‍लड टेस्‍ट कराकर भी कर सकते हैं। 
 
2.अक्‍सर कैल्शियम का सेवन करने के बाद भी बॉडी पेन रहना, जोड़ों में दर्द रहना, ज्‍वाइंट में दर्द होना, दांतों में दर्द होना। कैल्शियम खाने पर भी वह बहुत अधिक असर नहीं भी करता है क्‍योंकि बॉडी में विटामिन डी की कमी होने पर बॉडी कैल्शियम को नहीं ले पाता है। 
 
3.शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर तनाव बढ़ता है। डिप्रेशन का शिकार होने पर विटामिन डी का सेवन अधिक किया जाता है। धूप विटामिन डी का सबसे अच्‍छा स्‍त्रोत है। इसलिए लगातार हमेशा सुबह धूप में बैठने के लिए कहा जाता है। 
 
4.आज हर कोई दूसरा व्यक्ति हेयर फॉल की समस्या से ग्रसित है। बाल गिरने का एक कारण यह भी है शरीर में विटामिन डी की कमी होना। समय रहते नहीं सुधारने पर आने वाले वक्‍त में और अधिक बढ़ जाती है। दरअसल, विटामिन डी में मौजूद न्यूट्रिएंट हेयर फॉलिकल्स को बढ़ाने में मदद करते हैं। 
 
5. अगर आपको लगी हुई चोट ठीक होने पर टाइम लग रहा है तो पहला कारण शुगर होता है और दूसरा कारण विटामिन डी की कमी। इसलिए विटामिन डी का पर्याप्‍त मात्रा में सेवन करना जरूरी है। अन्‍यथा समय के साथ बीमारियां बढ़ जाती है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

21 जून योग दिवस 2025: सूर्य नमस्कार करने की 12 स्टेप और 12 फायदे

हर यंगस्टर को रोज करना चाहिए ये 5 योगासन

21 जून योग दिवस का इतिहास, जानें 2025 की थीम से हम क्या सीखें

योग दिवस 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है, जानें कारण और इसका महत्व

21 जून योग दिवस 2025: अनुलोम विलोम प्राणायाम करने के 10 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: मानवता के लिए अमूल्य उपहार है योग

चिंता करने का भी तय करें टाइम, एंजाइटी होगी मिनटों में दूर

डिलीवरी के बाद अगर आपको भी स्ट्रेच मार्क की है चिंता तो अपनाइए ये टिप्स, नहीं पड़ेंगे निशान

विश्व योग दिवस 2025: योग से कैसे भगाएं गंभीर किस्म के रोग?

योग पर सबसे बेहतरीन कविता: योग, जीवन की राह

अगला लेख