मॉनसून में ये 10 बीमारियां दे सकती है दस्तक, रखें सावधानी

Webdunia
बुधवार, 23 जून 2021 (10:52 IST)
मानसून देश के कई हिस्सों में प्रवेश कर चुका है। आने वाले कुछ दिनों में कई और क्षेत्रों में भी पहुंच जाएगा। लेकिन इन दिनों देश महामारी से बुरी तरह प्रभावित है। ऐसे में बारिश के सीजन में पहले से अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। बरसात के मौसम में इंफेक्शन का खतरा अधिक होता है। आइए जानते हैं बारिश के सीजन में किन 10 बीमारियों का डर होता है -
 
1.मलेरिया - बारिश में गंदे पानी की वजह से मलेरिया का खतरा होता है। यह बीमारी मादा मच्छर एनाफिलीज के काटने से होती है। बारिश के मौसम में मलेरिया के लक्षण को इस तरह से पहचान सकते हैं - बुखार, सिरदर्द, ठंडा-गरम लगना, जी मिचलाना।

2.डेंगू - बरसात के मौसम में डेंगू का प्रकोप पिछले कुछ सालों से हावी रहा है। सही समय पर ध्यान नहीं देने से यह गंभीर भी हो सकती है। अगर किसी भी व्यक्ति में सिरदर्द, जोड़ों में दर्द, थकान, प्लेटलेट्स कम होना लक्षण नजर आते हैं तो यह बीमारी ऐड्स ए जी जी टी नामक मच्छर काटने से होती है।

3.येलो फीवर - इस बुखार में पीलिया के लक्षण नज़र आते हैं। यह बुखार एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से होता है। इस मच्छर द्वारा काटने से मितली, बुखार, उल्टी, दस्त जैसी समस्या होने लगती है।

4.चिकनगुनिया - भारत में डेंगू की तरह ही चिकनगुनिया का प्रकोप भी बहुत अधिक रहा है। यह बीमारी भी मच्छर के काटने से ही होती है। इस बीमारी के लक्षण है - त्वचा पर लाल चकत्ते होना, जोड़ों में लंबे वक्त तक दर्द रहना, तेज बुखार होना।

5.लाइम बीमारी - यह बीमारी बैक्टीरिया से होती है। जी हां, काली टांगे वाले कीड़ों काटने से तेज बुखार आता है। हालांकि भारत में इसके बहुत कम मामले सामने आए है।

6.हैजा - दूषित भोजन या पानी पीने से हैजा नामक बीमारी होती है। इससे डायरिया की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐसे में आपको उल्टी-दस्त, पैरों में अकड़न, की समस्या हो सकती है।

7.कोल्ड और फ्लू - बरसात के मौसम में बैक्टीरिया और वायरस तेजी से पनपते हैं। इसलिए सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है। बैक्टीरिया हमारे नाक, कान, मुंह से शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। जिससे तेज बुखार आना, खांसी होना, जुकाम होना तेजी से होने लगते हैं।

8.लेप्टोस्पायरोसिस - यह बीमारी इंसान से नहीं बल्कि जानवरों से इंसान और दूसरे जानवरों में फैलती है। 2013 के बाद से भारत में इसके मामले देखे जा रहे हैं। यह बीमारी जानवरों के यूरिन और स्टूल में बैक्टीरिया होने से पनपती है। इसके प्रमुख लक्षण है खांसी, भूख नहीं लगना, पीठ के नीचे दर्द होना आदि।

9.टाइफाइड - बारिश में टाइफाइड के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं। टाइफाइड साल्मोनेला टाइफी बैक्टीरिया के कारण होता है। इस वजह से सिरदर्द, बुखार, कब्ज, दस्त की समस्या होने लगती है।

10.हेपेटाइटिस ए - यह बीमारी भी दूषित पानी पीने से होती है। इसका सीधा असर लिवर पर होता है। इसमें इंसान को उल्टी, दस्त, बुखार के लक्षण नजर आते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पेट के लिए वरदान है जामुन, जानिए इसके चमत्कारी फायदे

सावधान! अधूरी नींद की वजह से खुद को ही खाने लगता है आपका दिमाग

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

मिस वर्ल्ड 2025 ने 16 की उम्र में कैंसर से जीती थी जंग, जानिए सोनू सूद के किस सवाल के जवाब ने जिताया ओपल को ताज

ऑपरेशन सिंदूर पर निबंध: आतंकवाद के खिलाफ भारत का अडिग संकल्प, देश के माथे पर जीत का तिलक

सभी देखें

नवीनतम

पापा सिर्फ शब्द नहीं, पूरी जिंदगी का सहारा हैं...फादर्स डे पर इमोशनल स्पीच

फादर्स डे पर पापा को स्पेशल फील कराएं इन खूबसूरत विशेज, कोट्स और व्हाट्सएप मैसेज के साथ

ये है भारत का असली नक्शा, जानिए क्या है भारत का एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन और इसका महत्व

क्या आपको भी ट्रैवल के दौरान होती है एंग्जायटी? अपनाएं ये टॉप टिप्स और दूर करें अपना हॉलिडे स्ट्रेस

भारत को न्यू इंडिया बनाने का सपना देखने वाले विजनरी, जानिए देश को सुपर पावर बनाने में इनका योगदान

अगला लेख