इन 3 तरीकों से कर सकते हैं उपवास, जानिए उपवास के 3 प्रकार

Webdunia
उपवास करना स्वास्थ्य की दृष्ट‍ि से बेहद फायदेमंद होता है। यह हमारी ऊर्जा को संरक्ष‍ित करने के साथ ही शरीर की आंतरिक सफाई और मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। आत तौर पर समाज में उपवास करने की 3 पद्ध‍तियां प्रचलित हैं, आप अपनी क्षमता अनुसार इनमें से कोई भी तरीका अपना सकते हैं - 
 
1 उपवास करने का पहला तरीका है 8/16 पद्धति। इस पद्धति के अनुसार पूरे दिन का कुल आहार 8 घंटे के अंदर ही लेना होता है और कुल 16 घंटे का उपवास करना करता होता है। उदाहरण के लिए अगर आप रात को 9 बजे दिन का अंतिम भोजन करते हैं, तो आपको अगले दिन दोपहर में ही अगला भोजन लेना होता है। इस प्रकार आप सुबह का नाश्ता नहीं कर सकते। दोपहर 1 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक आप जितना आहार लेना चाहें ले सकते हैं। बेहतर स्वासथ्य के लिए आप रोजाना इसे कर सकते हैं, क्योंकि यह सबसे आसान तरीका है उपवास का।

यह भी पढ़ें : उपवास के 5 साइड इफेक्ट और उनके कारण
 
2 दूसरा उपवास होता है पूरे 24 घंटे का उपवास, जिसमें आपको पूरे 24 घंटे तक कुछ भी नहीं खाना होता है। उदाहरण के लिए अगर आप आज रात 9 बजे कुछ खाते हैं, तो आप अगले दिन रात को ही कुछ खा सकते हैं, इसके पहले नहीं। इस प्रकार का उपवास सप्ताह में एक या दो बार करना बेहतर होता है।
 
3 तीसरा उपवास होता है पूरे 36 घंटों का उपवास, जो थोड़ा कठिन होता है क्योंकि इसमें 36 घंटों तक आपको कुछ भी आहार नहीं लेना होता। हालांकि बीच में तरल पदार्थों या फलों का सेवन कर लिया जाता है।

यह भी पढ़ें : सेंधा नमक है सेहत के लिए सबसे बेहतर, जानें 7 फायदे
 
इस उपवास के अनुसार अगर आज रात को कुछ खा रहे हैं तो अगले दिन भर आपको कुछ भी नहीं खाना होता और एक दिन बाद सुबह ही आप कुछ खा सकते हैं। इस बीच आप 500 से 600 कैलोरी ले सकते हैं। 
 
अगर आप सेहत को ध्यान में रखकर उपवास करते हैं, तो आपको घी-तेल और मसालों का सेवन नहीं करना चाहिए। दूध, दही, फल, जूस आदि का सेवन ही सबसे बेहतर होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्मियों में पहनने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 फैब्रिक, जानें इनके फायदे

तरबूज काटकर रख देते हैं फ्रिज में तो बन सकता है जहर!

Sunglasses लेते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, आंखों को धूप से बचाएंगे इस तरह के चश्मे

जल्दी गल जाता है केला तो अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

ज्यादा मीठा खाने से डायबिटीज के अलावा भी होती हैं ये 7 बीमारियां

विश्व पृथ्वी दिवस पर इसके संरक्षण का लें संकल्प :गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर

सियाह रात के सोनहला भोर होला आ गिरमिटिया एकर बेहतरीन उदाहरण बा :मनोज भावुक

ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं चंदन और मुल्तानी मिट्टी का उबटन

World Earth Day 2024: विश्व पृथ्वी दिवस, जानें इतिहास और 2024 की थीम

थकान भरे दिन के बाद लगता है बुखार जैसा तो जानें इसके कारण और बचाव

अगला लेख