Hanuman Chalisa

नजर कमजोर है तो आजमाएं इसे

Webdunia
क्या आपकी आंखे कमजोर होने लगी हैं? अगर आप किसी वस्तु को लगातार कुछ समय तक देखने में असहज महसूस करते हैं? क्या आपको नजर का चश्मा लगा हुआ है? अगर आप आंखों की थकान और कमजोर नजर के शि‍कार हैं, तो यह लेख आपकी मदद करेगा। 
 
आंखे कमजोर होने पर आनी वाली समस्याओं को दूर करने में आंखों का यह व्यायाम और कुछ खास टिप्स आपकी मदद करेंगे। इसे करने के बाद आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि यह आपकी आंखों की क्षमता को बढ़ाने में बेहद प्रभावी है।

आंखों को स्वस्थ रखने और नजर को मजबूत बनाए रखने के लिए नीचे बताए जा रहे चरणबद्ध तरीके से जानिए आंखों का यह व्यायाम कैसे करना है इसके अलावा कुछ टि‍प्स जो फायदेमंद होंगे  - 
 
1 अपनी आंखों को कुछ देर के लिए बंद कर लीजिए। यही प्रक्रिया आपको हर 3 से 4 घंटे में बार-बार दोहरानी है और आंखों को कुछ मिनट के लिए बंद करना है। ऐसा करने पर आपकी आंखों को आराम मिलेगा, जो बहुत जरूरी है।

2 नजर कमजोर होने पर नियमित रूप से आंखों का व्यायाम करें। इसमें आंखों को आराम देना और आंख की पुतलियों को दाएं-बाएं और ऊपर-नीचे करने के साथ ही चारों ओर घुमाना शामिल है।
 
3 अपने अंगूठे को आंखों की सीध में दोनों भौंओं के बीच रखें और कुछ समय तक आंखों को उसी बिंदु पर टिकाए रखें। इसके अलावा दीवार पर आंखों की सीध में किसी बिंदु पर ध्यान केंद्रित करें और इसे कम समय से लेकर धीरे धीरे अधि‍क समय तक करने का प्रयास करें।

4 दीपक की लौ को एकटक निहारने की प्रक्रिया को त्राटक कहते हैं। यह प्रक्रिया आंखों की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ एकाग्रता में भी वृद्धि‍ करती है।
 
5 गाजर खाना और गाजर का रस पीना आंखों के लिए बेहद फायदेमंद चीज है। नियमित रूप से इसे पीने पर आप आंखों क क्षमता में परिवर्तन खुद महसूस करेंगे।

6 आंखों की मांसपेशि‍यों को स्वस्थ और सक्रिय बनाए रखने के लिए आंखों की मसाज भी बहुत जरूरी है। विटामिन ई युक्त तेल या क्रीम से हर दिन आंखों की मसाज करें। एलोवेरा भी प्रयोग कर सकते हैं।
 
नहाते समय आंखों को हल्के गुनगुने पानी से जरूर साफ करें और उनकी सफाई का विशेष ख्याल रखें। कुछ दिनों में गुलाबजल से आंखों को साफ जरूर करें।

8 सोने से पहले आंखों से लेंस निकाल कर रख दें और कम्यूटर स्क्रीन से दूरी बनाएं। सोने के कम से कम 2 घंटे पहले तक कम्प्यूटर पर काम न करें।
 
सुबह के समय हरी घास पर चलना आंखों के लिए फायदेमंद होता है। खास तौर से जब घास पर ओस जमी हो। कुछ समय घास पर चहलकदमी के लिए भी जरूर निकालें।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

B. R. Ambedkar Essay: बाबासाहेब अंबेडकर पर हिन्दी में आदर्श निबंध

मधुमेह रोगियों को नारियल पानी कब पीना चाहिए?

तपती गर्मी से राहत देगा आम का पन्ना, नोट करें विधि

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Jallianwala Bagh Day: जलियांवाला बाग दिवस पर जानिए इस घटना की 5 खास बातें

अमेरिकी-ईरानी वार्ता इस्लामाबाद में ही क्यों?

सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर में होते हैं ये 5 बड़े बदलाव

Ambedkar quotes: बाबासाहेब अंबेडकर के 10 अमूल्य विचार, जो आज भी दुनिया बदल सकते हैं

Jyotiba Phule: ज्योतिबा फुले कौन थे, सामाजिक सुधार में उनका क्या योगदान था?