Hanuman Chalisa

ठंड में आम है जोड़ों में दर्द और अकड़न, जानिए इसके 5 उपाय

Webdunia
सर्द मौसम का सबसे ज्यादा असर आपकी त्वचा और जोड़ों पर होता है। इन दिनों में जोड़ों में दर्द एवं जकड़न होना बेहद आम है। लेकिन थोड़ी सी सावधानी रखकर आप इससे बच सकते हैं। जानिए इसके लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना होगा - 
 
1 जितना हो सके शरीर में गर्माहट बनाए रखने की कोशिश करें। ठंडी हवा जकड़न और जोड़ों में दर्द का बड़ा कारण है, अत: इनसे से बचें और गर्म कपड़ों से शरीर और जोड़ों को ढंककर रखें।
 
2 धूप सेकना इस समस्या में बेहद फायदेमंद होता है। सुबह-सुबह बिस्तर से निकलकर गुनगुनी धूप में जाएं और धूप सेकें। इससे मिलने वाला विटामिन डी, खास तौर से हड्डियों के लिए फायदेमंद है।
 
3 मालिश करना भी जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने के लिए बेहद फायदेमंद है। सरसों के तेल में लहसुन और मेथीदाना पका कर इस तेल की मालिश आप जोड़ों पर कर सकते हैं, इससे गर्माहट मिलेगी और दर्द से बचाव होगा।
 
4 इस मौसम में सुबह उठकर सैर पर जरूर जाएं या फिर घर पर ही एक्सरसाइज करें। इससे अकड़न में कई गुना कमी आएगी और लचीलापन बना रहेगा।
 
5 इस मौसम में ऐसे आहार से बचें  जो यूरिक एसिड देते हों या जिनमें प्यूरिन होता है। खास तौर से रेड मीट, मशरूम, फूलगोभी, शतावरी आदि से बचें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष निबंध

पर्यावरण दिवस पर सबसे अच्छी कविता: धरती की पुकार

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

अगला लेख