Scrub Typhus : यूपी के बाद मप्र में भी कोरोना के साथ-साथ नया खतरा

Webdunia
कोरोना की तीसरी लहर के बीच अब एक और बीमारी तेजी से बढ़ रही है। शुरूआत में डॉक्‍टर भी इस रहस्यमयी बीमारी को पहचान नहीं पा रहे थे। लेकिन अब उसे नाम दिया गया है स्‍क्रब टाइफस। उप्र में इस रहस्‍यमय बीमारी का खौफ लोगों में तेजी से बढ़ रहा है। इस बीमारी के कारण 2 दर्जन से अधिक लोगों ने दम तोड़ दिया है। स्‍क्रब टाइफस भी एक अलगप्रजाति के मच्छर है। यह मुख्‍य रूप से माइट्स नी छोटे कीट होते है। इसके काटने पर संक्रमित मरीज की मौत भी हो जाती है। वहीं यूपी के बाद अब इस बीमारी का खतरा मध्‍य प्रदेश में भी पहुंच गया है। अभी तक मप्र में 20 लोग स्क्रब टाइफस से संक्रमित हो चुके हैं। आइए जानते हैं क्‍या है स्‍क्रब टाइफस बीमारी -

सीडीसी यानी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार स्‍क्रब टाइफस ओरिएंटिया त्‍सुत्‍सुगामुशी नामक बैक्टिरिया के कारण होता है। यह चिगर्स यानी लार्वा माइट्स के काटने से इंसानों में तेजी से फैलता है। यह मुख्‍य रूप से इंडोनेशिया, दक्षिण पूर्व एशिया, जापान, भारत और चीन में यह बीमारी मुख्‍य रूप से पाई जाती हे।

स्‍क्रब टाइफस के लक्षण

- इस बीमारी के लक्षण 10 दिनों के भीतर नजर आते हैं।
- सिरदर्द, ठंड लगना, बुखार आना, मांसपेशियों में दर्द।
- त्‍वचा का रंग गहरा होना।
- त्‍वचा पर पपड़ी पड़ जाना ।

स्क्रब टाइफस से बचने के उपाय

- इसका कोई टीका उपलब्‍ध नहीं है। मरीज के संपर्क में आने से बचें।
- जंगलों और झाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें।
- किसी कीड़े के काटने पर उसे तुरंत धो लें और एंटीबायोटिक दवा लगाएं।

स्क्रब टाइफस का इलाज

- इसके इलाज के लिए अलग - अलग प्रकार की जांच की जाती है।
- एंटीबायोटिक दवा दी जाती है।
- उम्र और गंभीरता के हिसाब से दवा का डोज दिया जाता है।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

रात में Wi Fi राउटर बंद करने से क्या होता है? क्या हेल्थ पर पड़ता है कोई असर?

चाणक्य की इन बातों से जानें जीने की कला, अगर सीख ली तो कदमों में होगी दुनिया

क्या महिलाओं को भी होता है स्वप्नदोष, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?

1 मिनट से लेकर 1 घंटे तक चलने के हैरान कर देने वाले फायदे, जानिए हर मिनट के साथ आपके शरीर में क्या बदलता है?

ऑपरेशन सिंदूर की कर्नल सोफिया कुरैशी का रानी लक्ष्मीबाई से क्या है कनेक्शन

सभी देखें

नवीनतम

डायबिटीज के कितने टाइप होते हैं? कौन सा है सबसे खतरनाक?

फैटी लिवर से छुटकारा दिला सकता है स्ट्रॉबेरी का ये जादुई फल, जानिए कैसे?

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

कर्नल सोफिया, हिमांशी, और बहन-बेटियों पर बिगड़े बोल: कायरों की कुंठा का काला सच

याददाश्त और मेमोरी बढ़ाने वाले 8 न्यूट्रिशनिस्ट अप्रूव्ड ड्रिंक्स

अगला लेख