प्रेशर कुकर में नहीं कड़ाही में पकाएं खाना, जानिए क्यों...

Webdunia
अगर आप से पूछा जाए कि प्रेशर कुकर में या कड़ाही खाना बनाना बेहतर है तो आप तुरंत प्रेशर कुकर का नाम लेंगे। इसमें खाना जल्दी बनता है और ईंधन की भी बचत होती है। तो फिर सवाल क्यों उठाए जाएं? प्रेशर कुकर ही बेहतर है। यहां आपकी जानकारी गलत है। 
 
अगर आपको पता नहीं तो हम बता दें कि आमतौर पर माना जाता है कि खाने को धीमें पकाने पर पोषक तत्व बचे रहते हैं, वही तेज आंच पर ये तुरंत उड़ जाते हैं। तो क्या इस बात से ही साबित होता है कि प्रेशर कुकर में खाने के न्यूट्रिएंट्स उड़ रहे हैं? 

ALSO READ: इन 7 बातों का रखेंगे ध्यान तो कैंसर से बचे रहेंगे आप
 
प्रेशर कुकर काम कैसे करता है? 
 
पिछले कुछ सालों में जादूई बर्तन माने जाना वाला प्रेशर कुकर कुछ विवादों में घिर गया। लोगों ने इसमें पकने वाले खाने को कम पोषणयुक्त करार दिया। इससे बिल्कुल उलट, प्रेशर कुकर के पुरे बंद होने के कारण कुछ लोगों ने कहा कि इसमें से न्यूट्रिएंट्स के उड़ने का सवाल ही नहीं। कई बार यह दावा भी सामने आया कि प्रेशर कुकर में प्रेशर बनकर खाना पकता है इससे खाना बेकार हो जाता है। 
 
प्रेशर कुकर में ढक्कन बंद होने से बने प्रेशर और भाप के इस्तेमाल से खाना पकता है। आंच का इसमें कोई ज़्यादा रोल नहीं। 
 
खुले बर्तन में खाना कैसे पकता है? 
 
पैन में खाना बनाने पर खाना खुला होता है और इस वजह से नमी जल्दी खो जाती है। खाना सूख जाता है। कड़ाही में खाना बनाने पर खाना पकाने में टाइम ज़्यादा लगता है और नमी बनी रहती है। इससे खाने का स्वाद बरकरार रहता है। अगर पैन या कड़ाही को ढक दिया जाए तो यह प्रेशर बनाकर खाना पकाता है। 
 
खाना कुकर में बनाएं या कड़ाही में? 
 
जानकारों की मानें तो प्रेशर कुकर में बहुत तेज़ आंच लगती है ताकि पानी जल्दी गर्म हो और भाप बनकर प्रेशर बन जाए। यह खाना बनाने का बंद तरीका है जिसमें बाहरी हवा खाने को नहीं छू पाती। इस वजह से कुकर के अंदर का सामान कच्चा भी रह सकता है। 
 
सामान के कच्चे रह जाने से अपच की समस्या हो सकती है। दूसरी तरह खुले बर्तन में खाना पकाने से न्यूट्रिएंट्स बचे रहते हैं। विटामिन और मिनरल्स खाने में बरकरार रहते हैं। कड़ाही में पका खाना पचाने में आसान होता है। सबसे खास बात जो प्रेशर कुकर को हेल्थ के लिए हानिकारक बनाती है वह यह है कि अधिकतर प्रेशर कुकर एल्यूमिनियम के बने होते हैं जो खाना पकाने के दौरान भोजन में मिलकर हमारे शरीर में पहुंच जाता है। यह बेहद नुकसान दायक है। 
 
क्या है भोजन पकाने का सही तरीका? 
 
वर्तमान में अगर दुविधा कड़ाही और प्रेशर कुकर के बीच है तो कड़ाही बेहतर है। इससे भी अधिक जानकार सलाह देते हैं कि खाना बनाने के पारंपरिक तरीकों पर लौटें। मिट्टी के बर्तन और लोहे की कड़ाही आपकी सेहत के सच्चे मित्र हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इन 6 तरह के लोगों को नहीं खाना चाहिए आम, जानिए चौंकाने वाले कारण

बहुत भाग्यशाली होते हैं इन 5 नामाक्षरों के लोग, खुशियों से भरा रहता है जीवन, चैक करिए क्या आपका नाम है शामिल

करोड़पति होते हैं इन 5 नामाक्षरों के जातक, जिंदगी में बरसता है पैसा

लाइफ, नेचर और हैप्पीनेस पर रस्किन बॉन्ड के 20 मोटिवेशनल कोट्स

ब्लड प्रेशर को नैचुरली कंट्रोल में रखने वाले ये 10 सुपरफूड्स बदल सकते हैं आपका हेल्थ गेम, जानिए कैसे

सभी देखें

नवीनतम

लहसुन और प्याज खाने के फायदे

मिस वर्ल्ड 2025 के ताज से जुड़ी ये 7 बातें जो बनातीं हैं इसे बहुत खास, जानिए क्राउन कीमत से लेकर हर डीटेल

विकास दिव्यकीर्ति सर की पसंदीदा ये 4 किताबें बदल सकती हैं आपकी जिंदगी!

कौन हैं भारतीय नौसेना की दो बहादुर महिला अधिकारी जिन्होंने 8 महीनों में तय किया 50,000 किलोमीटर का समुद्री सफ़र, प्रधानमंत्री ने की सराहना

औरंगजेब के द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर तोड़े जाने के बाद अहिल्याबाई होलकर ने किया था इसका पुनर्निर्माण, प्रधानमंत्री मोदी ने बताया इतिहास

अगला लेख