Hanuman Chalisa

50 की उम्र में ये हैं फिटनेस ट्रेनर, कई टॉप एक्‍ट्रेस करती हैं फॉलो

Webdunia
रविवार, 23 फ़रवरी 2020 (13:14 IST)
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ के स्लिम फिगर से हर कोई वाकिफ है। इस तरह का फिगर पाने के लिए काफी मेहनत करना होती है। लेकिन फिल्‍म स्‍टार की ऐसी फिटनेस के पीछे उनके ट्रेनर और एक्‍सपर्ट का भी हाथ होता है।

बात कर रहे हैं ऐसी ही एक सिलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यासमीन कराचीवाला की। इनकी फिट बॉडी और मुश्किल वर्कआउट को देखकर यकीन नहीं होगा कि यासमीन की उम्र 50 साल है। और कई स्‍टार्स की फिटनेस के पीछे यासमीन की ही मेहनत है।

दरअसल यासमीन कराचीवाला को 25 साल के फिटनेस और वर्कआउट का अनुभव है। दीपिका पादुकोण से लेकर कटरीना कैफ, आलिया भट्ट, सोफी चौधरी, वाणी कपूर जैसी बॉलिवुड स्टार्स उनसे फिटनेस के फंडे सीखती हैं। यासमीन ही इनका वर्कआउट और डायट प्‍लान तैयार करती हैं।

पिलाटेज में सबसे आगे यासमीन
सेलेब्स को ट्रेनिंग देने के साथ ही यासमीन खुद भी फिटनेस फ्रीक हैं। यासमीन को पिलाटेज के मार्गदर्शक के तौर पर देखा जाता है। पिलाटेज ट्रेनिंग देने के मामले में सबसे पहले यासमीन का नाम आता है।

50 साल की उम्र में भी यासमीन इतनी फिट हैं और उनकी बॉडी इतनी फ्लेक्सिबल है कि देखकर कोई भी दंग रह सकता है।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यासमीन सक्रिय है। वे फिटनेस और वर्कआउट के वीडियो पोस्‍ट करती है। यासमीन बॉलिवुड सिलेब्रिटीज को कई अलग-अलग तरीकों से वर्कआउट कराती हैं जिससे वे खुद को स्क्रिप्ट की मांग के मुताबिक ढाल पाते हैं। सभी के लिए एक जैसा वर्कआउट नहीं होता बल्कि हर स्टार की बॉडी और उसकी डिमांड के हिसाब से वर्कआउट प्लान तैयार किया जाता है। उनकी फिटनेस ट्रेनिंग देखने के लिए उनके इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट किए गए वीडियो देखे जा सकते हैं।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

health care tips: खून गाढ़ा होने के प्रमुख लक्षण, रोग, कारण और उपचार

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

गैस सिलेंडर खत्म होने का डर छू मंतर! बिना LPG गैस के भी पक सकता है खाना, ये 7 तरीके हैं सबसे बेस्ट

सभी देखें

नवीनतम

भारत का वह 'हार्मुज़', जो चीन को तबाह कर सकता है...!

Easter Sunday 2026: ईस्टर संडे का महत्व, इतिहास और पौराणिक परंपराएं

Easter Saturday: ईस्टर सैटरडे क्या होता है, ईसाई समुदाय के लिए इसका क्या है महत्व

मधुमेह रोगियों को नारियल पानी कब पीना चाहिए?

Good Friday: गुड फ्राइडे से जुड़ी 6 खास परंपराएं जानिए

अगला लेख