बारिश के मौसम में इन चीजों से परहेज रखना आपके लिए बेहतर होगा

Webdunia
बारिश में हमारा पाचन तंत्र काफी संवेदनशील हो जाता है। ऐसे में चिकित्सक भी हमें इस मौसम में हल्का और घर का भोजन करने की ही सलाह देते हैं। कुछ ऐसे आहार हैं जिनसे हमें इस मौसम में परहेज करना चाहिए,
आइए जानते हैं -
 
1 तले हुए पदार्थ -
इस मौसम में तला हुआ खाने की इच्छा तो बहुत होती है पर उसका अधिक सेवन ना करें, इस मौसम में पाचन तंत्र धीमा रहता है जिससे पित्त बढ़ने की सम्भावना होती है। कई बार बाहर कहते समय तेल अच्छा नहीं उपयोग होता जिससे डायरिया होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
 
2 स्ट्रीट फूड -
बारिश में चारों ओर नमी और गंदगी हो जाती है जिससे मक्खियां भी होती है। बाहर के खाने में इस समय हाइजीन भी कम हो जाता है। ऐसे में बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इस समय बाहर का खाने से बचें।
 
3 दही -
बारिश के मौसम में दूध की बनी चीजों के सेवन से बचना चाहिए, विशेषकर दही से। इस समय दही में अधिक बैक्टेरिया पनपते हैं। इससे पेट में समस्याएं हो सकती है। जिन्हें सर्दी-खांसी जल्दी हो जाती है उन्हें भी इस मौसम में दही खाने से बचने का कहा जाता है। 
 
4 मीट -
इस मौसम में मांसाहार नहीं करना चाहिए, इसके कई कारण है। पहला तो यह कि इस समय हमारा पाचन तंत्र कमजोर होता है। दूसरा कि इस समय फ्लू बढ़ता है तो मांसाहार करने से कई बीमारियां हो सकती है। तीसरा यह कि बारिश पशुओं के प्रजनन का समय होता है और इस समय पानी प्रदूषित भी होता है तो ऐसे में हमें अनेक बीमारियां होने का खतरा बना रहता है।
 
5 पत्तेदार सब्जियां -
बारिश में पालक, बथुआ, मेथी, पत्ता गोभी जैसी सब्जियों का सेहन नहीं करना चाहिए। इस मौसम में बैक्टेरिया और फंगस तेजी से फैलते हैं और इससे कीड़े भी इनमें जल्दी हो सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है आंवला और शहद, जानें 7 फायदे

थकान भरे दिन के बाद लगता है बुखार जैसा तो जानें इसके कारण और बचाव

गर्मियों में करें ये 5 आसान एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा वजन

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

गर्मियों में पहनने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 फैब्रिक, जानें इनके फायदे

फ़िरदौस ख़ान को मिला बेस्ट वालंटियर अवॉर्ड

01 मई: महाराष्ट्र एवं गुजरात स्थापना दिवस, जानें इस दिन के बारे में

चित्रकार और कहानीकार प्रभु जोशी के स्मृति दिवस पर लघुकथा पाठ

गर्मियों की शानदार रेसिपी: कैसे बनाएं कैरी का खट्‍टा-मीठा पना, जानें 5 सेहत फायदे

Labour Day 2024 : 1 मई को क्यों मनाया जाता है मजदूर दिवस?

अगला लेख