युवा डाइटिंग कभी नहीं करें

उम्र है बॉडी को फिनिशिंग टच देने की

Webdunia
ND
किशोरावस्था में शरीर का हर अंग विकसित होता है, एक स्टेप के बाद यह विकास रुक जाता है, फिर चाहे कितना ही प्रयास करें, विकास नहीं होता। यही उम्र है, जिसमें बालक युवावस्था में प्रवेश के पूर्व अपने शरीर को अंतिम पूर्तियाँ (फिनिशिंग टच) देता है। यह संपूर्ण जीवनकाल में सर्वाधिक तेज वृद्धि की अवधि होती है ।

इन वर्षों के दौरान आपको हड्डियों की अधिकतम सुदृढ़ता के लिए अतिरिक्त कैल्शियम चाहिए। डाइटिंग करने से आप उन कैलोरियों तथा पोषक तत्वों से वंचित रह जाते हैं जो समुचित शारीरिक वृद्धि के लिए जरूरी हैं और वास्तव में आपका विकास अवरुद्ध कर सकते हैं।

यह लड़कियों के मासिक धर्म को रोक सकता है और लड़कों की मांसपेशियों का विकास बाधित कर सकता है। स्वस्थ आहार लेना कठिन नहीं है यदि आप भोजन के चुनाव संबंधी कुछ मूलभूत बातें जान लें।

ND
सब्जियाँ, फल, ब्रेड, अनाज, चावल, दूध-दही, चीज, मीट, पोल्ट्री, मछली, सूखी फलियाँ और दालें व मटर, अण्डे और गांठवाले पदार्थ खाने से सभी प्रकार के विटामिन्स, लवण व अन्य पदार्थों की पूर्ति हो जाती है।


आपके पसंदीदा वसायुक्त भोजनों, फलों तथा सब्जियों में संतुलन बनाए रखिए। फल व सब्जियाँ में सामान्यतः वसा तत्व कम होते हैं। आहार के विविध प्रकार ग्रहण कीजिए, इस बात को ध्यान में रखते हुए कि आपका आहार पोषण की दृष्टि से सही है।

हो सकता है कि आपका वजन अधिक हो और डॉक्टर उसे कम करने की सलाह दे। इसके लिए श्रेष्ठ और प्रभावकारी विधि व्यायाम करना है। वास्तव में, अकसर आपको केवल इसी की जरूरत हो सकती है।

ND
* यदि डॉक्टर वजन घटाने के लिए आहार घटाने की राय देता है तो वसा तथा शर्करा में कमी कीजिए न कि भोजन की मात्रा में।

* न्यूनतम कैलोरी आहार लेकर वजन कभी कम मत कीजिए विशेषतः यदि आप खिलाड़ी हों।

* तरल पदार्थों के सेवन में कमी मत कीजिए।

* भोजन को टाल देना, विशेषतः नाश्ते को, एक मूर्खतापूर्ण विचार है।

* 'डाइट-पिल्स' पर तो कभी विचार भी मत कीजिए।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

रात में Wi Fi राउटर बंद करने से क्या होता है? क्या हेल्थ पर पड़ता है कोई असर?

चाणक्य की इन बातों से जानें जीने की कला, अगर सीख ली तो कदमों में होगी दुनिया

क्या महिलाओं को भी होता है स्वप्नदोष, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?

1 मिनट से लेकर 1 घंटे तक चलने के हैरान कर देने वाले फायदे, जानिए हर मिनट के साथ आपके शरीर में क्या बदलता है?

ऑपरेशन सिंदूर की कर्नल सोफिया कुरैशी का रानी लक्ष्मीबाई से क्या है कनेक्शन

सभी देखें

नवीनतम

नारद मुनि के बारे में 5 रोचक बातें

इन 3 विटामिन्स की कमी से बार बार ड्राई होते हैं लिप्स, जानें सॉफ्ट लिप्स के लिए बेस्ट होम रेमेडीज

मजरूह सुल्तानपुरी के 20 बेहतरीन शेर, बॉलीवुड में दिए हैं इतने गाने

हाथों की कमजोरी से परेशान हैं? अपनाएं ये 5 असरदार उपाय और पाएं राहत

क्या खाना वाकई हमें खुश कर सकता है? जानिए 11 फूड्स जो बूस्ट कर सकते हैं आपका मूड