वर्षा आई, बीमारियां लाई

वर्षा ऋतु में रखें सावधानियां

Webdunia
वर्षा मन को ठंडक पहुंचाने वाली ऋतु है जिसका समूची प्रकृति को इंतजार रहता है, लेकिन इस ऋतु में कुछ स्वास्थ्यगत समस्याएं भी आमतौर पर सर उठाती हैं। आइए, जानें ऐसी कुछ परेशानियां और उनसे बचने के उपाय।

ग्रीष्म ऋतु की तीव्र धूप के कारण या तापमान बढ़ने के कारण शरीर और शरीर की जठराग्नि दोनों दुर्बल हो जाते हैं। ग्रीष्म ऋतु में वात शरीर में सूखे रूप से संचित हो जाता है और वही वात वर्षा ऋतु की ठंडक पाकर वात दोष के रूप में प्रकोप दर्शाता है।

इस मौसम में खासतौर पर वात दोषनाशक खाद्य वस्तुएं ग्रहण करें।

वर्षा ऋतु में सात्विक आहार लेना चाहिए, जो आसानी से पचे एवं हम स्वस्थ रहें।

इस मौसम में अम्लीय खट्टे विटामिन सी युक्त आहार लें। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होगा।

ND
दही में काला नमक जमकर खाएं।

पानी उबालकर पिएं।

साफ-सुथरे कपड़े पहनें जिनमें सीलन बिलकुल न हो। नहीं तो स्किन की कोई भी तकलीफ हो सकती है।

बारिश की ठंडी हवा में ज्यादा न बैठें या ज्यादा न घूमें। इससे जोड़ों के दुखने की तकलीफ बढ़ सकती है।

बरसात में ज्यादा भीगें नहीं। दिन में सोने से बचें, थोड़ा-सा आराम कर सकते हैं।
Show comments

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

The 90's: मन की बगिया महकाने वाला यादों का सुनहरा सफर

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है नारियल की मलाई, ऐसे करें डाइट में शामिल

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ जा रहे हैं घूमने तो इन 6 बातों का रखें ध्यान

कार्ल मार्क्स: सर्वहारा वर्ग के मसीहा या 'दीया तले अंधेरा'

राजनीति महज वोटों का जुगाड़ नहीं है

जल्दी निकल जाता है बालों का रंग तो आजमाएं ये 6 बेहतरीन टिप्स

मॉरिशस में भोजपुरी सिनेमा पर व्‍याख्‍यान देंगे मनोज भावुक

गर्मी के मौसम में कितनी बार सनस्क्रीन लगाना चाहिए, जानिए सही समय