होली : बचें हानिकारक रंगों से

लीना बड़जात्या

Webdunia
हकीकत में होली पर रंग की तरह बिकने वाले और बहुतायत से उपयोग में लाए जाने वाले पदार्थ ऑक्सीकृत धातुओं से बने होते हैं, हरा रंग कॉपर सल्फेट से बनाया जाता है, जिसे आम भाषा में तूतिया कहा जाता है। इसे नंगे हाथों से छूने से लोग हिचकिचाते हैं, लाल रंग पारे के सल्फाइड में बनता है तो काला रंग शीशे के ऑक्साइड से, इसके अलावा इन रंगों में मिलाए जाते हैं एस्बेस्टस, खड़िया पावडर या सिलिका जैसा पदार्थ।

FILE


एस्बेस्टस के बारे में यह तो सर्वविदित है कि यह मानव शरीर में प्रवेश करने के बाद शरीर में एकत्रित हो जाता है और बरसों बाहर नहीं निकलता है। इसकी सूक्ष्म मात्रा भी कैंसर पैदा कर सकती है। इसके अलावा इससे फेफड़ों का गंभीर रोग एस्बेस्टोसिस भी हो सकता है।

ये एक बार आंख में पड़ जाए तो आंख में लालिमा, जलन और सूजन से लेकर हमेशा-हमेशा के लिए आंख की रोशनी जा सकती है। कुछ संवेदनशील लोगों में तो रंग में मिले हानिकारक पदार्थ हमेशा के लिए एलर्जी और दमे की तकलीफ तक पैदा कर सकते हैं, बाजार में कृत्रिम रंग खरीदते हुए यदि कुछ बातों का खयाल रखा जाए तो आप न सिर्फ अपना ही नहीं अपनों की सेहत का भी ध्यान रख सकेंगे। चलें अगले पेज प र....

- पानी में आसानी से और पूरी तरह से घुल जाने वाले रंग ही खरीदें।

- स्थायी रंग, स्याहियां, सुनहरे और चमकीले, चांदी जैसे रंग और पेंट न खरीदें।

FILE


- रंग खरीदते समय उसे चुटकी से मसलकर देखें, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप चेहरे पर लगाने वाले टेल्कम पावडर को चुटकी में मसल रहे हैं तो रंग खरीदने लायक हैं।

- खुरदुरे और दानेदार रंग कभी न खरीदें।

- आप चाहें तो प्राकृतिक रंग घर पर भी बना सकती हैं। जानिए अगले पेज पर नेचुरल कलर के बारे में-


- हरे रंग के लिए हाथों में लगाई जाने वाली मेंहदी को आटे में मिलाकर सूखा और पानी में घोलकर गीला रंग बनाया जा सकता है।

FILE


- अमलतास, गेंदे या गुलदाउदी के फूलों को पीसकर उसे बेसन में मिलाकर या दो चम्मच कस्तूरी हल्दी को चार चम्मच बेसन में मिलाकर सूखा पीला रंग बनाएं।


- अमलतास के फूलों को पानी में उबालकर गीला, पीला रंग बनाया जा सकता है।

- लाल चंदन के पावडर को आटे में मिलाकर या पानी में घोलकर लाल रंग की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

FILE


- लाल गुड़हल और बुरांस के सूखे फूल आटे में मिलाकर सूखा लाल रंग या देर तक पानी में भिगोकर गीला लाल रंग बनाया जा सकता है।

- आंवले के फलों को लोहे की कड़ाही में डालकर देर तक पानी में उबालने से गीला काला रंग बन जाता है।

- टेसू के सूखे फूल पानी में भिगोकर उबालने से खुशबूदार केसरिया रंग बनता है, जो त्वचा की बहुत सारी बीमारियां ठीक करता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

खुद की तलाश में प्लान करें एक शानदार सोलो ट्रिप, ये जगहें रहेंगी शानदार

5 हजार वर्ष तक जिंदा रहने का नुस्खा, जानकर चौंक जाएंगे Video

योग के अनुसार प्राणायाम करने के क्या हैं 6 चमत्कारी फायदे, आप भी 5 मिनट रोज करें

दाबेली महाराष्ट्र की या गुजरात की, किसका दावा है सही?

एलोवेरा के साथ मिलाकर लगाएं ये चीजें, मजबूत होंगे बाल, आ जाएगी गजब की शाइन

सभी देखें

नवीनतम

टीचर और छात्र का चटपटा जोक : कौन सा कीड़ा गर्मी में सबसे ज्यादा उड़ता है?

इन टेस्ट से करें लिवर की हिफाजत, समय रहते पहचानें बीमारियों का खतरा

विश्व यकृत दिवस 2025: जानें लिवर रोग के कारण, निवारण और उपचार

नमक-मिर्च वाली केरी खाने से पहुंचा रहे हैं सेहत को नुकसान, हो जाइये सावधान

वर्ल्ड लिवर डे 2025: कैसे समझे इस रोग को, जानें लक्षण, प्रकार और 2025 की थीम