तैयार हुआ ओरल कैंसर के जीन के प्रतिरूपों का डाटाबेस

Webdunia
शनिवार, 10 जुलाई 2021 (13:18 IST)
नई दिल्ली, मुंह का कैंसर (ओरल कैंसर) देश में एक बड़ी चुनौती है। मुंह का कैंसर, कैंसर का वह प्रकार है जिसमें कैंसर-युक्त ऊतक मुंह की गुहा में बढ़ते हैं। मुंह के कैंसर में आमतौर पर जीभ शामिल होती है।

यह मुंह के तल, गाल की परत, मसूड़ो, होंठ या तालु पर भी हो सकता है। ओरल कैंसर भारत में पुरुषों में पाया जाने वाला कैंसर का सबसे प्रचलित रूप है जो मुख्य रूप से तंबाकू जैसे पदार्थ के सेवन करने से होता है।
तंबाकू के सेवन से ओरल कैविटी में कोशिकाओं की आनुवंशिक सामग्री में परिवर्तन होता है।

ये परिवर्तन (म्यूटेशन) ओरल कैंसर का कारण बनते हैं। इस से निपटने के लिए उससे संबंधित जानकारियों का होना बेहद अहम है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल जीनोमिक्स (एनआईबीएमजी) ने मुंह के कैंसर में जीनोमिक बदलाव का एक डेटाबेस तैयार किया है जो दुनिया में इस प्रकार का पहला प्रयास है। ‘डीबीजेनवोक’, ओरल कैंसर के जीनोमिक वेरिएंट्स का ब्राउज करने योग्य एक ऑनलाइन डेटाबेस है और इसे मुफ्त उपलब्ध कराया गया है।

डीबीजेनवोक की पहली रिलीज में 2.4 लाख सोमैटिक एवं जर्मलाइन वेरिएंट्स शामिल हैं जो 100 भारतीय ओरल कैंसर रोगियों के होल एक्सोम सीक्वेंस और भारत के 5 ओरल कैंसर रोगियों के होल जीनोम सीक्वेंस से प्राप्त हुए हैं।

इसके साथ ही  220 रोगियों के नमूने से सोमैटिक वेरिएशन डेटा अमेरिका से एकत्र किए गए हैं। जिनका टीसीजीए-एचएनएससीसी प्रणाली द्वारा विश्लेषण भी किया गया है। हाल ही में प्रकाशित प्रामाणिक शोध-पत्रो से 118 रोगियों के वेरिएश्न डेटा को मैन्युअल तरीके से तैयार किया गया है।

समुदाय द्वारा अनुमोदित सर्वोत्तम प्रोटोकॉल द्वारा वेरिएंट की पहचान की गई और कई विश्लेषणात्मक पाइपलाइन का उपयोग करके टिप्पणी सहित उसे नोट किया गया।

डीबीजेनवोक ब्राउजर केवल जीनोमिक वेरिएंट्स की एक सूची मात्र नहीं है अपितु इसमें एक सर्च इंजन भी शामिल है। इसके माध्यम से सांख्यिकीय एवं जैव सूचना का ऑनलाइन विश्लेषण भी किया जा सकता है जिसमें ओरल कैंसर में संबद्ध परिवर्तित मार्ग में वेरिएंट की पहचान करना भी शामिल है।

इस अहम सूचना रिपोजिटरी को भारत और दक्षिण पूर्व एशिया के नए ओरल कैंसर रोगियों के डेटा को एकत्र कर प्रतिवर्ष अपडेट किया जाएगा। अध्ययन और विस्तृत डाटा के माध्यम से ओरल कैंसर के अनुसंधान में डीबीजेनवोक की अहम उपयोगिता हो सकती है। यह महज वेरिएंट्स का कैटलॉग नही अपितु उनके महत्व को समझने की दिशा में भी एक बड़ा कदम होगा। (इंडिया साइंस वायर)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

चैत्र नवरात्रि 2025: नवरात्रि में कम करना चाहते हैं वजन, तो भूलकर भी ना खाएं ये 6 चीजें

गुड़ी पड़वा पर क्यों खाई जाती है कड़वी नीम और गुड़, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

डायबिटीज-कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकते हैं नवरात्रि व्रत में खाए जाने वाले ये 7 सुपर फूड, सेहत को मिलते हैं अनगिनत फायदे

Chaitra navratri diet: नवरात्रि में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल? जानें सही डाइट टिप्स

चैत्र नवरात्रि में घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए करिए ये सरल उपाय, मां दुर्गा की बरसेगी कृपा

सभी देखें

नवीनतम

बैठते या खड़े होते समय चटकती है पैरों की हड्डियां? जानिए इसके 5 बड़े कारण

सुबह उठते ही लगती है तेज भूख? जानिए इसके 5 चौंकाने वाले कारण और राहत के उपाय

सीधे किडनी पर वार करता है क्रिएटिनिन, जानिए बॉडी में इसके बढ़ने से क्या होता है?

चैत्र नवरात्रि में कौन सा रंग पहनें? जानें 9 दिन के 9 रंगों का शुभ महत्व

क्यों नहीं खाने चाहिए तुलसी के पत्ते चबाकर, जानिए क्या कहता है विज्ञान

अगला लेख