जरूरत से ज्यादा कैल्शियम, दे सकता है 5 गंभीर समस्याएं

Webdunia
कैल्शि‍यम हमारे लिए बेहद जरूरी है, इसकी कमी से हड्ड‍ियां कमजोर हो सकती हैं और दांतों व नाखूनों का विकास भी प्रभावित होता है। यह सब तो आपमें से कई लोग जानते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं, कि कैल्शि‍यम की अत्यधि‍क मात्रा भी आपके लिए हानिकार‍क हो सकती है? ले‍किन यह सच है। जानिए कैल्शि‍यम की अधि‍कता से होते हैं यह 5 नुकसान -  
 
1 रक्त में कैल्शि‍यम की अधि‍कता आपको कैल्सेमिया नामक बीमारी का शि‍कार बना सकती है। इस स्थि‍ति में पैराथाइरॉइड नामक ग्रंथि प्रभावित होती है और उसके क्रियान्वयन में समस्या पैदा हो सकती है।
 
2 कैल्शि‍यम की अत्यधि‍क मात्रा शरीर में फास्फेट के साथ मिलकर एक केमिकल का निर्माण करता है, जो हड्ड‍ियों को अत्यधि‍क कठोर बनाकर भुरभुरा कर देता है जो आसानी से टूट सकती हैं। इसके अलावा हड्ड‍ियों में झुकाव भी हो सकता है। 
 
3 शरीर की आवश्यकता से अधि‍क कैल्शि‍यम का उपभोग कई बार शरीर में तेजी से मैग्नीशि‍यम की कमी पैदा करता है जो आपकी हड्ड‍ियों के अलावा सेहत के लिहाज से भी बहुत खतरनाक है।
 
4 कैल्शि‍यम के अवशोषण के लिए विटामिन डी बेहद आवश्यक माना जाता है। अगर आप कैल्शि‍यम के साथ पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी नहीं ले रहे हैं तो यह आपकी हड्ड‍ियों के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं है और फ्रेक्चर का कारण बन सकता है।  
 
आवश्यकता से अधि‍क कैल्शि‍यम सिर्फ आपकी हड्ड‍ियों को ही प्रभावित नहीं करता बल्कि यह किडनी में स्टोन पैदा करने में भी सहायक है। इसके अलावा ब्रेन डेमेज के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

रोने के बाद क्या सच में आंखें हो जाती हैं स्वस्थ? जानिए इसके पीछे का साइंटिफिक सच

टॉप 7 फूड्स जो मसल्स रिकवरी को तेजी से सपोर्ट करते हैं, जानिए जिमिंग के बाद क्या खाना है सबसे फायदेमंद

दही खाते समय लोग करते हैं ये 8 बड़ी गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

शिव के विषपान प्रसंग पर हिन्दी कविता : नीलकंठ

सभी देखें

नवीनतम

कितनी दौलत की मालकिन हैं 'क्‍योंकि सास भी कभी बहू थी' की तुलसी विरानी...जानें स्‍मृति ईरानी के पास कितनी ज्‍वेलरी और प्रॉपर्टीज है

श्रावण मास: धार्मिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक परिप्रेक्ष्य में एक सूक्ष्म विश्लेषण

कौन हैं भारत के सबसे अमीर मुस्लिम? भारत के सबसे बड़े दानवीर का खिताब भी है इनके नाम

नागपंचमी स्पेशल प्रसाद: जानें 6 विशेष भोग व पकवान

कारगिल की जंग में भारत के साथ थे कौन से देश और किसने दिया था दुश्मन पाकिस्तान का साथ, जानिए इतिहास

अगला लेख