लाखों लोगों को शुद्ध पानी दे सकते हैं सहजन के बीज : शोध

Webdunia
सहजन... मुनगा और ड्रमस्टिक नाम से पहचाने जाने वाले पेड़ का एक अन्य इस्तेमाल वैज्ञानिकों ने ढूंढ़ निकाला है। एक नए शोध में पता चला है कि सहजन के बीज पानी को शुद्ध करने में सहायक हो सकते हैं और विकासशील देशों में बेहद कम कीमत में लाखों लोगों को शुद्ध जल मुहैया करा सकते हैं। 
 
सहजन का उपयोग सब्जी और प्राकृतिक तेलों के लिए किया जाता है और उसके बीजों का इस्तेमाल पानी शुद्ध करने के देशी तरीके के तौर पर किया जाता है। हालांकि यह विधि ज्यादा कारगर नहीं है। 
 
अमेरिका के कारनेगी मेलेन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने रेत और सहजन से जल शोधन के लिए सस्ता और प्रभावी पानी निस्पंदन माध्यम तैयार किया है। इसका नाम उन्होंने 'एफ-सैंड' रखा। 
 
शोधकर्ताओं ने सहजन से सीड प्रोटीन अलग किए और रेत के मुख्य घटक सिलिका पार्टिकल्स के साथ मिलाकर एफ-सैंड पर रखा। 
 
शोधकर्ताओं ने पाया कि इसने पानी में मौजूद सूक्ष्मजीवों को नष्ट कर दिया, साथ ही अशुद्धियों को कम किया। इस अशुद्धियों को भी बाद में दूर किया गया और इस बेहद सरल तरीके से शुद्ध पानी उपलब्ध था। 
 
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 2.1 अरब लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिलता। इनमें से अधिकतर लोग विकासशील देशों में रहते हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय बुकर प्राइज क्या है? कब शुरू हुआ और किसे मिलता है? जानिए कौन रहे अब तक के प्रमुख विजेता

स्किन से लेकर डाइबिटीज और बॉडी डिटॉक्स तक, एक कटोरी लीची में छुपे ये 10 न्यूट्रिएंट्स हैं फायदेमंद

ये हैं 'त' अक्षर से आपके बेटे के लिए आकर्षक नाम, अर्थ भी हैं खास

अष्टांग योग: आंतरिक शांति और समग्र स्वास्थ्य की कुंजी, जानिए महत्व

पर्यावरणीय नैतिकता और आपदा पर आधारित लघु कथा : अंतिम बीज

सभी देखें

नवीनतम

लाइफ, नेचर और हैप्पीनेस पर रस्किन बॉन्ड के 20 मोटिवेशनल कोट्स

पुण्यतिथि विशेष: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 लाइन

भारतीय सेना पर निबंध: शौर्य, पराक्रम और राष्ट्र सेवा की बेजोड़ मिसाल, जानिए भारतीय सेना की वीरता की महागाथा

ब्लड प्रेशर को नैचुरली कंट्रोल में रखने वाले ये 10 सुपरफूड्स बदल सकते हैं आपका हेल्थ गेम, जानिए कैसे

अगला लेख