सावधान, शरीर पर होने वाले तिल कैंसर तो नहीं ..!

Webdunia
चेहरे या शरीर के किसी अंग पर होने वाले तिल को कभी खूबसूरती तो कभी अन्य लक्षणों से जोड़कर देखा जाता रहा है। इसके अनुसार शरीर पर होने वाले तिलों का अपना महत्व होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि यही तिल आपके लिए कैंसर का खतरा पैदा कर सकते हैं।


जी हां, अगर आपके शरीर पर तिलों की संख्या बहुत अधिक है, तो यह कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। लंदन में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है, कि यदि शरीर पर होने वाले तिलों की संख्या बहुत ज्यादा है, तो यह स्किन कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।  
 
शोध में यह बात सामने आई है, कि आपके शरीर पर होने वाले तिलों की संख्या और कैंसर का आपस में बहुत बड़ा संबंध है। इसके अनुसार अगर आपके शरीर पर तिलों की संख्या बहुत ज्यादा है, इसका मतलब है कि आपकी कोशिकाएं अति संवेदनशील है। और यह आपके लिए कैंसर का खतरा पैदा कर सकती हैं।
 
इसके अलावा कैंसर पर किए गए ताजा अध्ययन के अनुसार दाएं हाथ पर 11 से अधिक तिलों का होना साफ तौर पर त्वचा के कैंसर की ओर इशारा करता है। यही नहीं आपके शरीर पर अगर सैकड़ों की संख्या में तिल मौजूद हैं, तो इससे कैंसर का खतरा 5 गुना तक बढ़ जाता है।
 
आपके हाथों में होने वाले तिलों की संख्या से शरीर पर तिलों की संख्या का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसके अनुसार बाएं हाथ पर 11 या इससे अधिक तिल व दाएं हाथ पर 7 या इससे अधिक तिलों का होना यह दर्शाता है कि आपके शरीर पर सौ से अधिक तिल हो सकते हैं। इस तरह से आपके लिए कैंसर का खतरा और भी बढ़ जाता है।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

रात में Wi Fi राउटर बंद करने से क्या होता है? क्या हेल्थ पर पड़ता है कोई असर?

चाणक्य की इन बातों से जानें जीने की कला, अगर सीख ली तो कदमों में होगी दुनिया

क्या महिलाओं को भी होता है स्वप्नदोष, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?

1 मिनट से लेकर 1 घंटे तक चलने के हैरान कर देने वाले फायदे, जानिए हर मिनट के साथ आपके शरीर में क्या बदलता है?

ऑपरेशन सिंदूर की कर्नल सोफिया कुरैशी का रानी लक्ष्मीबाई से क्या है कनेक्शन

सभी देखें

नवीनतम

सोते समय म्यूजिक सुनना हो सकता है बेहद खतरनाक, जानिए इससे होने वाले 7 बड़े नुकसान

चाय कॉफी नहीं, रिफ्रेशिंग फील करने के लिए रोज सुबह करें ये 8 काम

क्या आपको भी चीजें याद नहीं रहतीं? हो सकता है ब्रेन फॉग, जानिए इलाज

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को हुआ लिवर ट्यूमर, जानिए कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

नहीं कराना चाहते हैं हेअर ट्रांसप्लांट तो लेजर थेरेपी और पीआरपी भी हैं विकल्प, जानिए प्रक्रिया, खर्च और जरूरी सावधानियां