सावधान, छींक रोकना हो सकता है बेहद खतरनाक, जानिए नतीजा

Webdunia
वैसे तो छींक आने से रोकना संभव नहीं है, लेकिन फिर भी, क्या आपने कभी छींक आने से रोकने का प्रयास किया है? अगर वाकई किया है, तो अब बिल्कुल मत कीजिगा। ये हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद डॉक्टर्स इस बात के लिए चेतावनी दे चुके हैं।
 
अगर आप ऐसा करते हैं, तो इसके परिणाम कितने घातक हो सकते हैं, इसका जीता जागता उदाहरण हम आपको बता रहे हैं - 
 
दरअसल, छींक रोकने वाला एक वाकया सामने आया है, जो इसके गंभीर परिणाम की ओर इशारा करता है। इसके अनुसार एक व्यक्ति हाल में छींक रोकने का करतब दिखाने का प्रयास करते हुए घायल हो गया था। ऐसा करने से उसके गले में दिक्कत पैदा हो गई थी। 
 
पहले तो अपनी नाक और मुंह बंद करके छींक को रोकने का प्रयास करने पर इस युवक के गले में झनझनाहट हुई और फिर गला सूज गया। इसके बाद  ब्रिटेन के लीसेस्टर विश्वविद्यालय अस्पताल के डॉक्टरों ने उसका इलाज किया।
 
भारतीय मूल के रघुविंदर एस सहोटा और सुदीप दास सहित अन्य डॉक्टरों के अनुसार - थोड़ी देर बाद उसने कोई चीज निकलने में दर्द महसूस किया और फिर उसकी आवाज ही चली गई।
 
सात दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उसकी दिक्कतें कम हुईं और उसे छुट्टी दी गई। इस बारे में डॉक्टरों ने साफ चेतावनली दी है कि नाक और मुंह बंद करके छींक को रोकना खतरनाक करतब है और इससे बचा जाना चाहिए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

जानिए कैसे मंगोल शासक अल्तान खान की वजह से शुरू हुई थी लामा परंपरा? क्या है दलाई लामा का इतिहास

Hustle Culture अब पुरानी बात! जानिए कैसे बदल रही है Work की Definition नई पीढ़ी के साथ

ग्लूटाथियोन बढ़ाने के लिए इंजेक्शन या दवाइयां खाने से बेहतर है खाएं ये फल और सब्जियां, जानें कुदरती उपाय

सावन मास में शिवजी की पूजा से पहले सुधारें अपने घर का वास्तु, जानें 5 उपाय

सिरदर्द से तुरंत राहत पाने के लिए पीएं ये 10 नैचुरल और स्ट्रेस बस्टर ड्रिंक्स

सभी देखें

नवीनतम

गुरु अध्यात्म की ज्योति है, गुरु हैं चारों धाम...अपने गुरु का खास अंदाज में करें सम्मान, भेजें ये विशेष शुभकामना सन्देश

ऐसे लिखिए गुरु पूर्णिमा पर आदर्श निबंध, गुरु की महिमा का इतना सुन्दर वर्णन पढ़ हर कोई हो जाएगा मुग्ध

सावन माह में क्या खाएं और क्या नहीं?

वेट लॉस में बहुत इफेक्टिव है पिरामिड वॉक, जानिए चौंकाने वाले फायदे और इसे करने का तरीका

इन 7 तरह के लोगों को रोज पीना चाहिए हरी इलाइची का पानी, स्किन से लेकर बॉडी तक के लिए है फायदेमंद

अगला लेख