महिलाओं की तुलना में पुरुषों को ज्यादा शिकार बनाती हैं ये 5 बीमारियां

Webdunia
वैसे तो बीमारियां वक्त, परिस्थिति या इंसान को देखकर नहीं आतीं, लेकिन कुछ बीमारियों के आंकड़ें या उन पर कि‍ए गए शोध यह बताते हैं कि वे किन परिस्थितियों में और किस प्रकार के लोगों को अपनी चपेट में लेती हैं। इसी आधार पर हम आपको बताने जा रहे हैं वे 5 बीमारियां, जिनका खतरा महिलाओं की तुलना में पुरुषों में अधिक होता है - 
 
1 हार्ट अटै‍क - हार्ट की बीमारियों और हार्ट अटैक का खतरा महिलाओं की तुलना में पुरुषों में अधिक होता है। इसका प्रमुख कारण है तनाव, धूम्रपान और अल्कोहल का सेवन। इसके अलावा डायबिटीज, ब्लडप्रेशर और बढ़ता कोलेस्ट्रॉल भी इसके कारणों में शामिल है, इसलिए इन बातों का खास ख्याल रखें। 
 
2 फेफड़ों के रोग - इस तरह के रोग महिलाओं की तुलना में पुरुषों में इसलिए भी होते हैं क्योंकि महिलाओं से ज्यादा पुरुष ही धूम्रपान करने के आदि होते हैं, जो सीधे फेफड़ों पर असर डालता है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि धूम्रपान से दूर रहा जाए और हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल को अपनाया जाए। 
 
3 हाइपरटेंशन - हाईब्लडप्रेशर या हाईपरटेंशन का खतरा भी महिलाओं से ज्यादा पुरुषों में होता है। इसके अलग-अलग कारण हो सकते हैं जैसे - फैमिली हिस्ट्री, तनाव, गलत खानपान और लाइफस्टाइल आदि। लेकिन इससे बचने के लिए न केवल डाइट और लाइफस्टाइल पर ध्यान देने की जरूरत है बल्कि तनाव को कम करना और शरीर को सक्रिय बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज भी बेहद जरूरी है।
 
4 प्रोस्टेट कैंसर - 40 वर्ष की उम्र के बाद पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम सामान्य की तुलना में अधिक होता है। इससे बचने के लिए जागरूक रहना बेहद आवश्यक है। समय-समय पर इसकी जांच जैसे प्रोस्टेट-स्‍पेसिफिक एंटीजन (पीएसए) और अल्ट्रासाउंड नियमित कराते रहना चाहिए।
 
5 मुंह का कैंसर - महिलाओं की तुलना में मुंह के कैंसर का प्रतिशत अधिक होने का कारण भी धूम्रपान, तंबाकू आकद का सेवन है। इससे बचने के लिए तंबाकू का सेवन बंद कर देना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

डायबिटीज के मरीजों में अक्सर पाई जाती है इन 5 विटामिन्स की कमी, जानिए क्यों है खतरनाक

दीये की रोशनी में पढ़कर किया आविष्कार, बाल वैज्ञानिक पूजा पाल ने जापान में लहराया तिरंगा

क्या मर्द का दर्द, दर्द नहीं! कोल्डप्ले कॉन्सर्ट विवाद से सामने आया समाज का दोगलापन

बॉडी पर तिल क्यों निकलता है? जानिए इसके पीछे छुपे साइंटिफिक और स्किन से जुड़े राज

क्या होता है तुगलकी फरमान? जानिए कहां से आया यह शब्द

सभी देखें

नवीनतम

टॉप 7 फूड्स जो मसल्स रिकवरी को तेजी से सपोर्ट करते हैं, जानिए जिमिंग के बाद क्या खाना है सबसे फायदेमंद

शत शत नमन: इन कोट्स के माध्यम से दें अपनों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

हर रोज चलें सिर्फ 7000 कदम, हेल्थ से जुड़ी ये गंभीर समस्याएं होंगी कम

शाकाहारी गाय को कैसे खिलाया जाता है नॉनवेज? क्या इससे दूध की गुणवत्ता में होता है सुधार?

दही खाते समय लोग करते हैं ये 8 बड़ी गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

अगला लेख