ठंड में दस हजार टन मछली का सेवन

सेहत समाचार

भाषा
ND
उत्तराखण्ड में इस वर्ष पड़ी जबर्दस्त ठंड से मछली की खपत भी काफी बढ़ गई। लोग प्रतिमाह दस हजार टन मछली हजम कर रहे हैं। लोगों द्वारा इतनी भारी मात्रा में मछलियों का सेवन करने से राज्य में करीब 6500 टन मछलियों का आयात किया जा रहा है। उत्तराखण्ड राज्य में सामान्य दिनों में जहाँ तीन हजार टन मछलियों की प्रति माह खपत होती है वहीं ठंड बढ़ने से मछलियों की खपत बढ़कर दस हजार टन प्रति माह हो गई।

राज्य के मत्स्य विभाग के संयुक्त निदेशक एस.आर. चन्याल ने बताया कि अकेले देहरादून में ही इन दिनों प्रति माह एक हजार से बारह सौ टन मछलियों की खपत हुई है जो सामान्य से काफी अधिक है। राज्य में पर्वतीय इलाका होने और अधिक ठंड पड़ने से लोग इस मौसम में मछलियों का अधिक से अधिक सेवन करते हैं। मछलियों की कीमत जहाँ गर्मी के मौसम में 50 रूपए से 60 रूपए प्रति किलो होती है वहीं इस मौसम में मछलियाँ 100 से लेकर 120 रूपए प्रति किलो के हिसाब से दुकानदारों द्वारा बेची जा रही हैं और लोग लाइन लगाकर खरीद रहे हैं।

ND
एक आकलन के मुताबिक राज्य में 90 प्रतिशत लोग मांसाहारी हैं और इसी के चलते मछलियों की खपत अधिक होती है। राज्य में मछली उत्पादन के लिए कई जलाशय हैं जहाँ से राज्य के लोगों को मछली की आपूर्ति की जाती है। राज्य में प्रति माह करीब 3500 टन मछलियों का उत्पादन किया जाता है तथा आंध्रप्रदेश और उत्तरप्रदेश से भी मछलियाँ मँगाई जाती हैं। जरूरत पड़ने पर महाराष्ट्र तक से मछलियाँ यहाँ लाई जाती हैं।

मछलियों में डोंगरा और मखनी मछली हरिद्वार से मँगाई जाती है जबकि रूड़की में पैदा होने वाली सोल मछली को उत्तराखण्ड के लोग बड़े शौक से खाते हैं ।

ND
उत्तराखण्ड के विभिन्न इलाकों में पाई जाने वाली महाशीर मछली सबसे महँगी होती है और ठंड के मौसम में यह करीब दो सौ रूपये प्रति किलोग्राम तक बिकती है। इस मछली को स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्तम माना जाता है। राज्य में रोहू मछली की भी खासी माँग है और यह सदाबहार मछली के रूप में विख्यात है।

कतला, हिल्सा, रोहू मछलियों का सेवन करने के लिए तो डॉक्टर भी सलाह देते हैं और इसी के चलते मछलियों की कीमत अधिक होती है।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आप भी शुभांशु शुक्ला की तरह एस्ट्रोनॉट बनना चाहते हैं, जानिए अंतरिक्ष में जाने के लिए किस डिग्री और योग्यता की है जरूरत

हार्ट अटैक से एक महीने पहले बॉडी देती है ये 7 सिग्नल, कहीं आप तो नहीं कर रहे अनदेखा?

बाजार में कितने रुपए का मिलता है ब्लैक वॉटर? क्या हर व्यक्ति पी सकता है ये पानी?

बालों और त्वचा के लिए अमृत है आंवला, जानिए सेवन का सही तरीका

सफेद चीनी छोड़ने के 6 जबरदस्त फायदे, सेहत से जुड़ी हर परेशानी हो सकती है दूर

सभी देखें

नवीनतम

क्या संविधान से हटाए जा सकते हैं ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ जैसे शब्द? क्या हैं संविधान संशोधन के नियम

सिरदर्द से तुरंत राहत पाने के लिए पीएं ये 10 नैचुरल और स्ट्रेस बस्टर ड्रिंक्स

'आ' से अपनी बेटी के लिए चुनिए सुन्दर नाम, अर्थ जानकर हर कोई करेगा तारीफ

आषाढ़ अष्टाह्निका विधान क्या है, क्यों मनाया जाता है जैन धर्म में यह पर्व

आरओ के पानी से भी बेहतर घर पर अल्कलाइन वाटर कैसे बनाएं?