स्वाइन फ्लू के निशाने पर दो अरब लोग

क्या कर रहा है विश्व स्वास्थ्य संगठन

Webdunia
PR
PR
विश्व स्वास्थ्य संगठन का मानना है कि स्वाइन फ्लू काबू से बाहर हो रहा है। अगले दो साल में दो अरब लोग इसका शिकार बन सकते हैं। इस आँकड़े में भारतीय हिस्सेदारी कम नहीं होगी। स्वाइन फ्लू बीमारी के पाँव पसारने के बाद से ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसके टीके ईजाद करने के लिए टीम बना ली थी। इस टीम के प्रमुख डॉ. मेरी पॉल केयानी ने हाल ही में 'एच1एन1' व अन्य वायरस के संबंध में यह जानकारी दी है।

डब्ल्यूएचओ द्वारा इसके वैक्सीन बनाने के लिए जरूरी वायरस के लगभग 400 शिपमेंट विभिन्न उत्पादकों को भेजे जा चुके हैं। यह काम काफी पहले ही हो चुका है। उत्पादकों ने इन वायरसों पर काम भी आरंभ कर दिया है। इन वायरसों को लेबोरेटरी में विशेष वातावरण में बढ़ाया जाता है, इस कारण इनसे वैक्सीन बनाने का कार्य भी समान रूप से जारी है। वैक्सीनों की खेप बन चुकी है तथा उन पर क्लिनिकल ट्रायल्स चल रहे हैं।

अब तक सात उत्पादकों ने क्लिनिकल ट्रायल्स आरंभ किए हैं। ये ट्रायल्स चीन, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, जर्मनी व अमेरिका में चल रहे हैं। आगे आने वाले दिनों में और भी क्लिनिकल ट्रायल्स होने वाले हैं। सितंबर के पहले सप्ताह में इन ट्रायल्स के परिणाम आने की संभावना है।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सुबह खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, बढ़ सकती है एसिडिटी और पाचन की परेशानी

बॉडी पर तिल क्यों निकलता है? जानिए इसके पीछे छुपे साइंटिफिक और स्किन से जुड़े राज

भारत के इन राज्यों में अल्पसंख्यक हैं हिंदू? जानिए देश के किस राज्य में सबसे कम है हिन्दू आबादी

क्या होता है तुगलकी फरमान? जानिए कहां से आया यह शब्द

बरसात में कपड़ों से सीलन की स्मेल हटाने के लिए ये होममेड नुस्खा जरूर आजमाएं

सभी देखें

नवीनतम

क्या भारत में वैध है लॉटरी का खेल, जानिए कैसे काम करता है यह सिस्टम

शिव के विषपान प्रसंग पर हिन्दी कविता : नीलकंठ

हरियाली अमावस्या पर पुष्य नक्षत्र में लगाएं ये 5 शुभ पौधे और पाएं ये 5 फायदे

Bal Gangadhar Tilak Jayanti 2025: क्यों आज भी प्रासंगिक हैं तिलक के विचार? पढ़े उनसे सीखने वाली खास बातें

चंद्रशेखर आजाद जयंती: एक महान क्रांतिकारी को शत्-शत् नमन