काली मिर्च को खाने का सही तरीका क्या है?

Webdunia
- ईशु शर्मा 
 
भारतीय खाने में काली मिर्च का उपयोग बहुत ज़्यादा किया जाता है। अक्सर पुलाव, खिचड़ी, नूडल्स और यहां तक की चाय में भी काली मिर्च का उपयोग होता है। सर्दी जुकाम होने पर लोग इसका काढ़ा भी पीते हैं पर अगर आप रोज़ एक काली मिर्च खाते हैं तो आप जुकाम जैसी कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

काली मिर्च खाने का सही तरीका जानने से पहले हम इसके कुछ फायदे जानेंगे ताकि आप ये जान सकें कि काली मिर्च क्यों खानी चाहिए.... 
 
1. काली मिर्च की तासीर गरम होती है तो ये आपके शरीर को सर्दी, खांसी और बुखार से राहत देती है।
 
2. काली मिर्च इम्युनिटी बढ़ाती है। 
 
3. ये इन्फेक्शन और फंगस जैसी समस्या दूर करती है। 
 
4. डैंड्रफ और हेयर फॉल को भी रोकती है। 
 
5. ये फैट बर्न और जोड़ो को मज़बूत बनाती है। 
 
6. कैंसर के खतरे को कम करती है। 
 
काली मिर्च खाने का सही तरीका 
 
1. आप सुबह खाली पेट एक काली मिर्च खा सकते हैं। इससे आपके हार्मोन्स बैलेंस होंगे और पीरियड्स भी रेगुलर रहेंगे। सुबह काली मिर्च खाना डायबिटीज के मरीज़ों के लिए भी फायदेमंद है। 
 
2. अगर आपको सांस से जुडी समस्या है तो आप एक चम्मच हल्दी में शहद मिलाकर और उसके साथ एक काली मिर्च खा सकते हैं। 
 
3. अगर आपकी इम्युनिटी कमज़ोर है तो आप एक चुटकी भर सोंठ, 1-2 पीसी हुई काली मिर्च को दूध में मिलाकर सोने से पहले पी सकते हैं।
 
4. मेंटल हेल्थ में सुधार के लिए आप एक चम्मच देसी घी के साथ एक काली मिर्च का सेवन कर सकते हैं। 
 
काली मिर्च औषधीय गुणों से भरपूर होती है पर इसकी तासीर बहुत गरम होती है इसलिए काली मिर्च के ज़्यादा सेवन से बचना चाहिए। गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को डॉक्टर की सलाह से ही काली मिर्च का सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: तुलसी के फायदे अनगिनत हैं, जानिए कैसे करें प्रयोग

ALSO READ: खुबानी के हैं खूब फायदे : जानिए Apricot के health benefits

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

डायबिटीज के मरीजों में अक्सर पाई जाती है इन 5 विटामिन्स की कमी, जानिए क्यों है खतरनाक

दीये की रोशनी में पढ़कर किया आविष्कार, बाल वैज्ञानिक पूजा पाल ने जापान में लहराया तिरंगा

क्या मर्द का दर्द, दर्द नहीं! कोल्डप्ले कॉन्सर्ट विवाद से सामने आया समाज का दोगलापन

बॉडी पर तिल क्यों निकलता है? जानिए इसके पीछे छुपे साइंटिफिक और स्किन से जुड़े राज

क्या होता है तुगलकी फरमान? जानिए कहां से आया यह शब्द

सभी देखें

नवीनतम

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

35 की उम्र के बाद रोजाना करें कपालभाति, जानिए इसके 5 बेहतरीन हेल्थ बेनिफिट्स जो आपको जवां और फिट बनाएंगे

रोने के बाद क्या सच में आंखें हो जाती है स्वस्थ? जानिए इसके पीछे का साइंटिफिक सच

कहीं आप भी 'सैयारा' की वाणी जैसी भूलने की बीमारी के शिकार तो नहीं? जानिए 20 से 25 की उम्र में अल्जाइमर के शुरुआती संकेत

ऐसी सोच से सावधान रहना लड़कियों! अनिरुद्धाचार्य की बेपर्दा नीयत, बदजुबानी ने उघाड़ दिए कितने काले मकसद

अगला लेख