गर्मी में खाएंगे सत्तू, तो आपके यह 7 फायदे पक्के

Webdunia
गर्मी के दिनों में खास तौर से सत्तू खाना सेहत के लिए फायदेमंद है। यूपी व बिहार में सत्तू काफी प्रसिद्ध है जहां इसके स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाए जाते हैं। सत्तू को इतना पसंद किए जाने का कारण सिर्फ इसका स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत से जुड़े यह अनमोल फायदे भी हैं। जानिए सत्तू के यह बेमिसाल फायदे - 
कैरी का पना पीने के 5 फायदे, जरूर जानिए
 
1 गर्मी के दिनों में सत्तू का सेवन करना आपको गर्मी के दुष्प्रभाव एवं लू की चपेट से बचाता है। सत्तू का प्रयोग करने से लू लगने का खतरा कम होता है क्योंकि यह शरीर में ठंडक पैदा करता है।
सोते वक्त मोजे में कटा प्याज रखकर पहनें, पाएं 5 लाभ
 
2 अगर आपको बार-बार भूख लगती है या फिर आप लंबे समय तक भूखे नहीं रह सकते, तो सत्तू आपके लिए लाभदायक है। इसे खाने या फिर इसका शर्बत पीने के बाद लंबे समय तक आपको भूख का एहसास नहीं होगा।
फ्र‍ि‍ज का पानी पीने के 5 नुकसान, जान लीजिए...
 
3 सत्तू प्रोटीन का बढ़िया स्त्रोत है और य‍ह पेट की गड़बड़ियों को भी ठीक करता है। इसे खाने से लिवर मजबूत होता है और एसिडिटी की समस्या दूर होती है अ और आसानी से पचने के कारण कब्जियत भी नहीं होती।
किन 5 दर्द में करें कौन सी सिकाई
 
4 जौ और चने से बनाया गया सत्तू डाइबिटीज में फायदेमंद है। अगर आप डाइबिटीज के मरीज हैं तो रोजाना इस सत्तू का प्रयोग आपके लिए फायदेमंद है। इसे पानी में घोलकर शर्बत के रूप में या फिर नमकीन बनाकर भी लिया जा सकता है।
लू लगने के 8 बड़े लक्षण, जरूर जानिए


5 शरीर में ऊर्जा की कमी होने पर सत्तू तुरंत ऊर्जा देने का कार्य करता है। यह कमजोरी को दूर कर आपको ऊर्जावान बनाए रखने में कारगर है। इसमें कई तरी के पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जो पोषण देते हैं।
 
6 मोटापे से परेशान लोगों के लिए सत्तू एक रामबाण उपाय है। जौ से बना सत्तू प्रतिदिन खाने से पाचन तंत्र भी सुचारु रूप से कार्य करता है और मोटापा कम होकर आप छरहरी काया पा सकते हैं।
 
7 ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए सत्तू का सेवन काफी लाभदायक होता है। इसके लिए सत्तू में नींबू, नमक, जीरा और पानी मिलाकर सेवन करना चाहिए।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पेट की चर्बी का दुश्मन! ये एक चीज़ आज से ही खाना शुरू कर दें, फिर देखें कमाल!

रक्षा बंधन पर भाई बहन एक दूसरे से हैं दूर तो ऐसे मनाएं ये राखी का त्योहार

रक्षाबंधन, राखी पर शेयर करें ये 10 खूबसूरत संदेश

रक्षाबंधन की तैयारियां: घर को सजाने से लेकर मिठाइयों तक

इस राखी भाई को खिलाएं ये खास मिठाइयां: घर पर बनाना है आसान

सभी देखें

नवीनतम

रक्षाबंधन पर कविता हिंदी में : धागे में बंधी भावनाएं

कौन हैं मेटा का 2 हजार करोड़ का ऑफर ठुकराने वाले मैट डाइटके, जानिए क्यों हैं चर्चा में

इस रक्षाबंधन घर पर ऐसे बनाएं बाजार जैसा स्वादिष्ट घेवर, स्टेप बाय स्टेप जानिए आसान तरीका

रात में कॉफी पीने की आदत महिलाओं में बढ़ा सकती है इम्पल्सिव बिहेवियर, जानिए इसकी वजह और असर

भारत के अलावा इन 5 देशों में भी चलता है रुपया, जानिए कहां-कहां है इसका राज

अगला लेख