Raw Foods: इम्युनिटी के लिए कच्चा खा रहे हैं तो महंगा पड़ सकता है Health के लिए

Webdunia
कोरोना काल में इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए लोगों ने अपने डाइट चार्ट में भी काफी बदलाव किया है। लोग सेहतमंद खाना ज्यादा पसंद करने लगे है। योग और एक्सरसाइज को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना लिया है। लेकिन कहते अधूरा ज्ञान खतरनाक होता है। 
 
जी हां, सेहतमंद और इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए फल और सब्जियों का सेवन जरूर कर रहे हैं लेकिन रॉ यानी कच्ची सब्जियों का सेवन भी कर रहे हैं। वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक दोनों की दृष्टि से यह शरीर के लिए घातक है। कई लोगों का मानना है कि कच्चे फल और सब्जी खाने से शरीर को जरूरी पोषण मिलेगा। पकाने से उनके गुण नष्ट हो जाएंगे। 
 
क्या चीजें कच्ची खा सकते हैं? 
 
कच्चे फल, सलाद और नट्स खा सकते हैं। लेकिन सब्जियों को जरूर पका कर ही खाएं। कच्चे फल और सब्जी भी कम से कम तीन पानी से धुले हुए होना जरूरी है। आप चाहे तो फल और सब्जी को नमक के पानी से भी धो सकते हैं ताकि बारीक जानवर और चिपके हुए बैक्टीरिया निकल जाएं। 
 
पाचन तंत्र को खतरा! 
 
विशेषज्ञों द्वारा पके हुए भोजन की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि वह आसानी से पच जाता है। पाचन तंत्र को नुकसान भी नहीं होता है। कच्ची सब्जी खाने से पाचन तंत्र पर अधिक प्रभाव पड़ता है। कच्ची सब्जियों को डाइजेस्ट करना मुश्किल होता है, कई बार पेट भी दुखने लग जाता है। आप चाहे तो सब्जी को थोड़ा सा पका कर उसमें हल्दी और थोड़ा सा नमक डालकर खा सकते हैं। 
 
अक्सर कच्ची सब्जियों को पानी में धोने के बाद भी बारीक कीड़े रह जाते हैं इसलिए डॉ. और विशेषज्ञ पकाकर खाने की सलाह देते हैं। कई बार कच्चे फूड आइटम्स में बैक्टीरिया होते हैं जिसके पेट में जाने से किसी भी प्रकार का इंफेक्शन हो सकता है। इतना ही नहीं स्टोन का खतरा भी हो सकता है। इसलिए सलाद, नट्स और फल के अलावा खाने को पकाकर और उबालकर ही खाना चाहिए। 

ALSO READ: Diet Tips : इन 6 चीजों के साथ भूलकर भी न खाएं दही, वरना होगा सेहत को नुकसान

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इन 6 तरह के लोगों को नहीं खाना चाहिए आम, जानिए चौंकाने वाले कारण

बहुत भाग्यशाली होते हैं इन 5 नामाक्षरों के लोग, खुशियों से भरा रहता है जीवन, चैक करिए क्या आपका नाम है शामिल

करोड़पति होते हैं इन 5 नामाक्षरों के जातक, जिंदगी में बरसता है पैसा

लाइफ, नेचर और हैप्पीनेस पर रस्किन बॉन्ड के 20 मोटिवेशनल कोट्स

ब्लड प्रेशर को नैचुरली कंट्रोल में रखने वाले ये 10 सुपरफूड्स बदल सकते हैं आपका हेल्थ गेम, जानिए कैसे

सभी देखें

नवीनतम

पेट के लिए वरदान है जामुन, जानिए इसके चमत्कारी फायदे

सावधान! अधूरी नींद की वजह से खुद को ही खाने लगता है आपका दिमाग

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

पांच जून को 53 साल के होंगे सीएम योगी, इस बार बेहद खास होगा उनका जन्मदिन

मिस वर्ल्ड 2025 ने 16 की उम्र में कैंसर से जीती थी जंग, जानिए सोनू सूद के किस सवाल के जवाब ने जिताया ओपल को ताज

अगला लेख