पौष्टिक और स्वादिष्ट है दही

गर्मियों में दही का सेवन त्वचा को निखारें

Webdunia
निधि जैन
NDND
भारतीय भोजन, खान-पान की श्रृंखला में दही का महत्वपूर्ण स्थान है। विशेषकर गर्मियों में इसकी उपयोगिता बढ़ जाती है। यह कुदरती खाद्य, अपने विशिष्ट गुणों के कारण हमारे स्वास्थ्य के लिए हितकारी है। इसमें कैल्शियम विटामिन डी, फास्फोरस, विटामिन ए होने के साथ-साथ हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो पाचन संबंधी विकारों में लाभ पहुँचाते हैं।

भोजन में इसके उपयोग से तृप्ति का अनुभव होता है, तरावट महसूस होती है। उच्च रक्तचाप को कम करने में दही का सेवन लाभकारी है। दही में शरीर की रोग प्रतिरोधी शक्ति बढ़ाने की अद्भुत क्षमता है। गर्मियों में धूप में निकलने से पहले गिलास भर ठंडी लस्सी का उपयोग लू से बचाता है।

दही से तैयार खाद्य पदार्थ स्वाद और गुणवत्ता का संगम होते हैं। मौसमी सब्जियाँ जैसे ककड़ी, लौकी, आलू, गाजर, शिमला मिर्च, धनिया, पुदीना, प्याज आदि से बनाया गया रायता स्वाद और सेहत दोनों दृष्टि से उपयोगी है। रायता हो या दहीबड़ा, श्रीखंड हो या लस्सी, मठा हो या मिष्टी दही, गर्मियों में आप इन्हें खाने की सूची से अलग नहीं कर सकते। बाजार में बिकने वाले ठंडे पेयों की अपेक्षा दही की लस्सी कई गुना लाभकारी है।

NDND
गर्मियों में दही का सेवन त्वचा को निखार प्रदान करता है। हल्दी, दही, बेसन का उबटन लगाने के बाद अन्य सौन्दर्य सामग्री की आवश्यकता नहीं। क्योंकि यह उबटन ब्लीचिंग का काम करता है। इससे आपकी सुंदरता में निखार आता है। सिर की रूसी दूर करने के लिए दही बालों की जड़ों में मलकर नहाने से इस समस्या से छुटकारा मिलता है। किसी भी एन्टीडेंड्रफ शैंपू की अपेक्षा यह प्रयोग ज्यादा निरापद और गुणकारी है।

इससे बाल रेशम से मुलायम, मजबूत और चमकदार बनते हैं। बच्चों को दही में विशेष रुचि नहीं रहती। अतः शुरू से ही उनमें दही के प्रति रुचि जगाकर इसका महत्व बताकर उन्हें अवश्य खिलाएँ।
Show comments

भारत के विभिन्न नोटों पर छपीं हैं देश की कौन सी धरोहरें, UNESCO विश्व धरोहर में हैं शामिल

लोहे जैसी मजबूत बॉडी के लिए इन 5 आयरन से भरपूर फूड्स को अभी करें अपनी डाइट में शामिल

क्या हमेशा मल्टी ग्रेन आटे की रोटी खाना है सेहतमंद, जान लें ये जरूरी बात

7 चौंकाने वाले असर जो खाना स्किप करने से आपकी बॉडी पर पड़ते हैं, जानिए क्या कहती है हेल्थ साइंस

मानसून में डेंगू के खतरे से बचने के लिए आज ही अपना लें ये 5 आसान घरेलू उपाय

मंगलवार सुविचार: Tuesday Quotes in Hindi

डॉक्टर ने किया है ज्यादा पानी पीने से मना? खाएं ये 5 फूड्स जिनसे नहीं लगेगी बार-बार प्यास

सुबह खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, बढ़ सकती है एसिडिटी और पाचन की परेशानी

बॉडी पर तिल क्यों निकलता है? जानिए इसके पीछे छुपे साइंटिफिक और स्किन से जुड़े राज

भारत के इन राज्यों में अल्पसंख्यक हैं हिंदू? जानिए देश के किस राज्य में सबसे कम है हिन्दू आबादी