ऐतिहासिक भाषा विज्ञान और हिन्दी भाषा

राजकमल प्रकाशन

Webdunia
WDWD
पुस्तक के बारे में
भाषाओं का वर्गीकरण करना, भाषा परिवारों की स्वतंत्र पहचान करना, उनका विश्लेषण-विवेचन करना तथा हिन्दी का संस्कृत भाषा के साथ ठीक-ठीक संबंध बताना ऐतिहासिक भाषा विज्ञान का काम है। भाषाओं का तुलनात्मक विवेचन भी ऐतिहासिक भाषा विज्ञान के दायरे में आता है। इसी के कारण भाषा परिवारों को पहचानने का आधार बन पाता है। इस पुस्तक में हिन्दी भाषा मात्र की सामग्री संकलित है किन्तु इस सामग्री के लेखन में भी डॉ. रामविलास शर्मा का ध्यान भारत की समस्त भाषाओं पर रहा है।

पुस्तक के चुनिंदा अं श
19 वीं सदी में ही ऐतिहासिक भाषा विज्ञान की मान्यताओं और उसकी विश्लेषण पद्धति को अनेक विद्वान चुनौती देने लगे थे। इनमें बोली विज्ञान को लेकर महत्वपूर्ण कार्य हुआ। इस कार्य की विशेषता यह थी कि लिखित भाषाओं और परिनिष्ठित भाषाओं की अपेक्षा व्यवहार में आने वाली शहरों और गाँवों की बोलियों पर ध्यान केन्द्रित किया जाता था। बोलियों के अध्ययन से यह सत्य प्रत्यक्ष हो जाता था कि व्यवहार जगत में बहुसंख्यक बोलियों की प्रधानता है, अल्पसंख्यक लिखित भाषाओं की नहीं।
** *
संस्कृत और हिन्दी के ध्वनितंत्रों में एक भेद तालव्य 'श' को लेकर है। बाँगरू समेत हिन्दी प्रदेश की सभी बोलियों में दन्त्य सकार का व्यवहार होता है। पूर्वी समुदाय की आर्य भाषाओं में केवल बंगला अपने परिनिष्ठित रूप में तालव्य 'श' का व्यवहार करती है। और इतना करती है कि तत्सम रूपों के दन्त्य सकार को भी वह तालव्य बना देती है। क्या अधिकांश आर्य भाषा क्षेत्र में ध्वनि प्रकृति क्षेत्र संबंधी ऐसा मौलिक परिवर्तन हुआ कि कि तालव्य 'श' का लोप हो गया? या इस संभावना को स्वीकार करें कि आर्य भाषाओं के एक समुदाय में तालव्य'श' का व्यवहार होता ही न था?
** *
गुरु ग्रंथ साहिब में जो कबीर के पद दिए हुए हैं, उनकी भाषा में कुछ वैसी ही विशेषताएँ हैं जैसी कुतुब शतक की भाषा में है। इनके अध्ययन से हिन्दी के रूपों के विकास को समझने में सहायता मिलेगी। एक पद है -
हरि जसु सुनहिं ना हरि गुन गावहि,
बातन ही असमानु गिरावहि।
इस पद में सबसे पहले जसु, असमानहु जैसे उकारान्त रूपों पर ध्यान देना चाहिए। ऐसे रूप कबीर तथा अन्य संतों की भाषा में काफी है और पंजाब में जो हिन्दी गद्य लिखा गया था, उसमें भी मिलते हैं।
** *
समीक्षकीय टिप्पणी
यह पुस्तक इस बात का प्रमाण प्रस्तुत करती है कि रामविलास शर्मा ने भाषा की ऐतिहासिक विकास प्रक्रिया को समझने के लिए प्रचलित मान्यताओं को अस्वीकार किया और अपनी एक अलग पद्धति विकसित की। रामविलास जी में जो भाषा की समझ थी उसे ध्यान में रखकर यदि ऐतिहासिक भाषा विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान किए जाते तो निश्चय ही कुछ नए निष्कर्ष हासिल होते। रामविलास शर्मा ने विरोध का जोखिम उठाकर भी यह किया, जिसके प्रमाण इस पुस्तक में भी मिल सकते हैं।

पुस्त क : ऐतिहासिक भाषा विज्ञान और हिन्दी भाषा
लेखक : डॉ. रामविलास शर्मा
प्रकाशक : राजकमल प्रकाशन
पृष्ठ : 312
मूल्य: 495 रुपए

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Diet Tip : कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए इन 5 तरीकों से खाएं अदरक, दिल की सेहत के लिए है गुणकारी

गर्भावस्था में क्यों बनी रहती है पैरों में सूजन, जानिए कारण और उपचार

नहाने के पानी में मिला लें ये सफेद चीज, खिल उठेगी स्किन और भी हैं कई फायदे

रोज की बाल झड़ने की समस्या से हैं परेशान? हफ्ते में सिर्फ 1 बार लगाएं ये आयुर्वेदिक हेयर मास्क और पाएं राहत

Sleeping Tips : सोने से पहले इन तरीकों से करें मेडिटेशन, मिनटों में दूर होगी नींद न आने की समस्या

सभी देखें

नवीनतम

कभी घरों में बर्तन मांजती थीं दुलारी देवी जिनकी बनाई साड़ी पहनकर निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, जानिए उनकी प्रेरक कहानी

बजट में बिहार में मखाना बोर्ड गठन का जिक्र, जानिए कैसे होता है मखाना उत्पादन और सेहत के लिए मखाने के फायदे

Harmful Effects Of Milk : दूध के साथ ये 5 Foods खाना आपकी सेहत पर डाल सकता है उलटा असर, जानें क्यों है ये गलत कॉम्बिनेशन

हिन्दी में मार्मिक कविता: तुम ऐसी तो न थीं

हिन्दी कविता : स्मृतियां अनिमेष