कम्प्यूटर और अँगरेजी का जोड़ ग्लोबिश

शुभांगी रावल

Webdunia
ND
बात बहुत पुरानी नहीं है, लेकिन फिर भी अब यह हमारी आदत का हिस्सा बन गई है। कभी अपने एसएमएस या फिर टेक्स्ट ई-मेल्स की भाषा पर ध्यान दिया है? टू के लिए २ और ग्रेट के gr8 लिखा होना बहुत आम है। शुरू-शुरू में इसे पढ़ने में थोड़ी दिक्कत आई, लेकिन अब लगता है कि यह पढ़ना भी आसान है और लिखना तो बहुत ही ज्यादा सुविधाजनक...।

जी हाँ, अँगरेजी के ग्लोबल होने का एक कारण यह भी तो है। अँगरेजी के ग्लोबल होने का इतिहास लिखा है ब्रिटेन के 'द ऑब्जर्वर' के एसोसिएट एडिटर रॉबर्ट मैक्क्रम ने। अपनी किताब 'ग्लोबिश : हाऊ द इंग्लिश लैंग्वेज बीकेम द वर्ल्ड्स लैंग्वेज' में मैक्क्रम ने अँगरेजी के बजाए एक नई भाषा के विकास की जानकारी दी है।

उन्होंने बताया है कि किस तरह औपनिवेशिककाल की अभिजात्य भाषा ने कम्प्यूटर की साथी होते ही अपना रूप बदला है। वे इसे इंग्लिश और माइक्रोसॉफ्ट का जोड़ कहते हैं। मैक्क्रम की 'ग्लोबिश...' चार भाग और 12 अध्यायों में बँटी हुई है। इसी में वे अँगरेजी की जीवनी बयान कर रहे हैं। मैक्क्रम बताते हैं कि हकीकत में ये टूल वे लोग जल्दी सीख पा रहे हैं, जो गैर-अँगरेजी भाषी हैं।

दरअसल ग्लोबिश अब अँगरेजी का एक नया टूल बन चुकी है। नब्बे के दशक के अंत में एक भारतीय भाषाविद् मधुकर गोगाटे ने अँगरेजी बोलने के कृत्रिम ढंग के रूप में 'ग्लोबिश' शब्द ईजाद किया था। जैसे कि अब ' इज' के लिए 'आईएस' की जगह 'आईज़ेड' का लिखा जाना।

बाद में 2004 में आईबीएम के रिटायर्ड मार्केटिंग एक्जिक्यूटिव फ्रांस के ज्याँ पॉल नेरियर ने इसे ट्रेडमार्क कराया और 'पारलेज ग्लोबिश' नामक किताब प्रकाशित कराई। ज्याँ यद्यपि इसे भाषा नहीं मानते हैं, लेकिन भाषा के एक टूल के रूप में इसे मान्यता देते हैं। उन्होंने इस टूल के लिए मात्र 1500 शब्दों की लिस्ट तैयार की है, जिसके सहारे आप बहुत आसानी से अँगरेजी या ग्लोबिश बोल सकते हैं।

इसी टूल को मिली विश्वव्यापी मान्यता की प्रक्रिया पर लिखते हुए मैक्क्रम कहते हैं कि यह दो गैर-अँगरेजी भाषी लोगों के बीच संवाद का सुविधाजनक पुल है। तो कम्प्यूटर ने एक नई तरह की भाषा को लोकप्रिय बनाया है, आखिरकार भाषा का लक्ष्य तो संवाद ही है ना!

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या पीरियड्स से पहले आपको भी लगती है ज्यादा भूख, जानिए कारण

क्या एक वक्त ऐसा भी आएगा जब भारत 'गायब' हो जाएगा?

क्या पुरुषों को महिलाओं से अधिक पानी की होती है जरूरत, जानिए क्या है कारण

क्या शादियों में तेज डीजे के साउंड से आ रहे हैं अटैक? जानिए डीजे की आवाज और हार्ट अटैक में क्या है सम्बन्ध

जानिए अल्कोहल वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स की सच्चाई, कितने हैं आपकी त्वचा के लिए सेफ

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और यूरोप में ठनी, वेंस के भाषण से लगा EU को झटका

एग्जाम की तैयारी के लिए ये हैं मेजिकल टिप्स, नहीं भूलेंगे बार-बार और बना रहेगा आत्मविश्वास

छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन की 5 घटनाएं जानिए

हिन्दी नवगीत : मन वसंत

पीरियड्स की डेट हो जाती है डिले तो इस देसी ड्रिंक से मिलेगी राहत