दीपिका : एक प्रेम कहानी

बचपन के प्यार को बयां करती एक पुस्तक

Webdunia
हर रोज किसी न किसी रूप में साहित्य का सृजन हो रहा है। कई ऐसे लेखक हैं जिन्होंने कम उम्र में अपनी रचनाओं से लोगों को आकर्षित किया है। इन्हीं में से एक नाम है 'दीपिका : एक प्रेम कहानी' के लेखक अर्जुन नाविक और अंकुर महर का। दीपिका एक प्रेम कहानी, एक उपन्यास है। यह लेखकों की पहली रचना है।

WD
FILE


यह उपन्यास टीनएज प्यार पर लिखा गया है। इसमें बचपन के प्यार के हर पक्ष को बड़ी ही बारीकी से उकेरा गया है। किताब की खास बात यह है कि इसकी पूरी कहानी अंकुर महर की असली जिंदगी की कहानी है। कुछ काल्पनिक पक्षों को जोड़कर इस उपन्यास की रचना की गई है।

बचपन का प्यार क्या होता है, कैसे नजरों से नजरें मिलती हैं और दिल धड़क उठता है। कैसे कल्पना की दुनिया में हम गोते लगाने लगते हैं, भावनाओं का ज्वार कैसे हमारे दिल में उमड़ता-घुमड़ता है, कैसे एक बार दिल में कोई बस जाए तो उसकी एक मुस्कुराहट, एक हंसी पर हम जान छिड़कते हैं।

कहने का भाव यह कि एक बार कोई आपके दिल में क्या बसा, उसके चेहरे की हर एक रंगत आपके लिए बहुत मायने रखने लगती है। उसकी एक अदा पर हम सबकुछ कुर्बान करने को तैयार हो जाते हैं।

वैसे यह सिर्फ कम उम्र में ही नहीं होता है, बड़ों के साथ भी ऐसा होता है। फिर भी बचपन की वह मासूमियत उसमें नहीं होती है। कितना निश्छल होता है बचपन का प्यार। इस उपन्यास में बचपन के प्यार की पूरी कहानी मोहकता से कही गई है। यही बात इसे पठनीय बनाती है।

पुस्तक समीक्षा : दीपिका 'एक प्रेम कहानी'(उपन्यास)
लेखक : अर्जुन नाविक और अंकुर महर
प्रकाशक : रिगी पब्लिकेशन,पंजाब
मुल्य : 143 रूपए

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 : संगीत का साथ मेंटल हेल्थ के लिए इन 7 तरीकों से है फायदेमंद

21 जून योग दिवस 2025: सूर्य नमस्कार करने की 12 स्टेप और 12 फायदे

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 30 की उम्र तक हर महिला को शुरू कर देना चाहिए ये 5 योग अभ्यास

21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग एवं संगीत दिवस, जानें इसकी 3 खास बातें

क्यों पुंगनूर गाय पालना पसंद कर रहे हैं लोग? जानिए वैदिक काल की इस अद्भुत गाय की विशेषताएं

सभी देखें

नवीनतम

थायराइड के लिए सबसे असरदार हैं ये 3 योगासन, जानिए कैसे करें

हर यंगस्टर को रोज करना चाहिए ये 5 योगासन

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

पीसफुल लाइफ जीना चाहते हैं तो दिमाग को शांत रखने से करें शुरुआत, रोज अपनाएं ये 6 सबसे इजी आदतें

योग दिवस 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है, जानें कारण और इसका महत्व