पूर्वाग्रहों से दूर दुर्योधन का चित्रण

कौरवराज दुर्योधन : पुस्तक समीक्षा

Webdunia
ND
पौराणिक पात्रों पर लिखना हमेशा ही खतरनाक रहा है। एक ओर उसकी विश्वसनीयता तो दूसरी ओर उन पात्रों की जनमानस में बैठी छवि.... दोनों के बीच संतुलन साधना बहुत मुश्किल काम है। खासतौर पर यह मुश्किल तब और गहरी हो जाती है, जब दुर्योधन जैसे किसी पौराणिक खलपात्र पर उपन्यास लिखा जाए और उस उपन्यास में अपने लेखकीय कर्म के साथ उस पात्र के साथ भी न्याय किया जाए।

एक तो ऐसे पात्रों को लेकर लोक-मानस में एक तरह का पूर्वाग्रह होता है, इसलिए उसे अलग ढंग से चित्रित कर पाने के अपने खतरे होते हैं। दूसरे, उस पात्र को उसके पूरे परिवेश और परिस्थितियों के बीच इतने विश्वसनीय तरीके से स्थापित किए जाने की चुनौती को निभाना जिसमें न तो लोक मानस को ठेस लगे और न ही लेखकीय कर्म के साथ अन्याय हो। इस मुश्किल संतुलन को साधने की कोशिश हाल ही में प्रकाशित अपने उपन्यास 'कौरवराज दुर्योधन' में प्रहलाद तिवारी ने की है।

महाभारत के अपेक्षाकृत जटिल पात्र दुर्योधन के चरित्र चित्रण में लेखक ने अतिरिक्त सावधानी बरती और अपने नायक के रूप में उसके साथ यथोचित न्याय किया। 400 पृष्ठ के इस उपन्यास की शुरुआत दुर्योधन के बचपन से होती है और अंत उसकी मृत्यु पर...। इस उपन्यास में दुर्योधन की शंकाएँ, उसके प्रश्न और जिज्ञासा को लेखक ने सहानुभूति से चित्रित किया है।

अब तक महाभारत के माध्यम से दुर्योधन खलनायक के रूप में चित्रित हुआ है, लेकिन इस प्रयास में लेखक ने उसके पूर्वाग्रहों, दुराग्रहों के साथ ही उसके प्रश्नों को तटस्थता से रखा है। एक तरह से लेखक ने खुद को दुर्योधनीय पूर्वाग्रहों से दूर रखने की एक जटिल जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है।

इस उपन्यास के बहाने प्रहलादजी ने महाभारत काल को जीवंत तो किया है, उस दौर के प्रश्नों, समाज और जीवन दर्शन को भी उकेरने का प्रयास किया है। इसमें लेखक ने दुर्योधन को उसके पूरे परिवेश और उसके मनोविज्ञान के साथ चित्रित किया है।

पुस्तक : कौरवराज दुर्योधन
लेखक : प्रहलाद तिवारी
प्रकाशक : शांति पुस्तक मंदिर, ७१,ब्लॉक-के, लाल क्वॉर्टर,कृष्णा नगर, दिल्ली
कीमत : 500 रुपए।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या पीरियड्स से पहले आपको भी लगती है ज्यादा भूख, जानिए कारण

क्या एक वक्त ऐसा भी आएगा जब भारत 'गायब' हो जाएगा?

क्या पुरुषों को महिलाओं से अधिक पानी की होती है जरूरत, जानिए क्या है कारण

क्या शादियों में तेज डीजे के साउंड से आ रहे हैं अटैक? जानिए डीजे की आवाज और हार्ट अटैक में क्या है सम्बन्ध

जानिए अल्कोहल वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स की सच्चाई, कितने हैं आपकी त्वचा के लिए सेफ

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और यूरोप में ठनी, वेंस के भाषण से लगा EU को झटका

एग्जाम की तैयारी के लिए ये हैं मेजिकल टिप्स, नहीं भूलेंगे बार-बार और बना रहेगा आत्मविश्वास

छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन की 5 घटनाएं जानिए

हिन्दी नवगीत : मन वसंत

पीरियड्स की डेट हो जाती है डिले तो इस देसी ड्रिंक से मिलेगी राहत