प्रवाह : अनवरत बहता-छलछलाता काव्य-संग्रह

समय के हर नए बदलाव को पुकारती आकर्षक पुस्तक

Webdunia
ऋषि गौतम

देश-दुनिया और समाज में हो रहे बदलाव और उतार-चढ़ाव आपके दिमाग को भी झंकृत करते होंगे। इसे देखकर आपके दिलो-दिमाग में भी भावनाएं उमड़ती-घुमड़ती होंगी। आपमें से कई लोगों ने उसे शब्दों में पिरोया भी होगा या शायद पिरोने की कोशिश की होगी। लेकिन शब्दों को पिरोकर उसे अपने तक रखना अलग बात है और उसे दुनिया तक लाना एक अलग बात। यहीं पर आपके साहस और जिजीविषा की परख होती है और यही बात कुछ लोगों को औरों से अलग कर देती है।

WD


' प्रवाह' काव्य पुस्तिक ा इसीलिए औरों से अलग नजर आती है। इसके लेखक डॉ. रामकृष्ण सिंगी ने भी इसमें अपनी तरफ से कुछ नया करने की पूरी कोशिश की है। किसी बड़े कवि और उनकी कविताओं से अपनी तुलना न करते हुए उन्होंने बड़ ी ही खूबसूरती से अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरोया है।

किताब में 'खामोश की जांचे जारी है','देश चल रहा है कैसे','आत्मा ही देश को सेक्यूलर बनाती है'और'मेरा कसूर क्या है'जैसी कविताओं के माध्यम से देश और समाज में हो रहे बदलावों,विरोधाभासी प्रवृत्तियों,राजनीति और प्रशासन के दो मुंहें चेहरों,घपलों-घोटालों और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर बड़ी ही बेबाकी से अपनी कलम चलाकर आम आदमी के दर्द को अपनी आवाज दी है।

इसके साथ ही किताब में इन सबसे अलग समय,जीवन और प्रकृति की सुंदरता के कई और रंगों को भी छूने की कोशिश की गई है। इसमें जीवन की इच्छाओं और आकांक्षाओं के साथ-साथ मौसम के अलग-अलग रंगों और पर्व-त्योहारों में छुपी मानवता और आत्मीयता को भी बड़े ही प्यार से उकेरा गया है। साथ में होली और विजयादशमी जैसे पर्वों के माध्यम से कई मुद्दों पर कटाक्ष भी किया गया है।

इस किताब में आपको किसी और कवि के कविता की तरह वह गहराई और उतरा-चढ़ाव मिले न मिले लेकिन इसकी हर एक कविता में आपको अपने दिल की आवाज अवश्य सुनाई देगी। इसकी यही खासियत इसे पठनीय बनाती है।

पुस्‍तक- प्रवाह (कविता संग्रह)
कवि- डॉ.रामकृष्ण सिंगी
प्रकाशक - डॉ.रामकृष्ण सिंगी/सुशील प्रकाशन महू
कीमत : (अंकित नहीं)

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सावन माह में क्या खाएं और क्या नहीं?

वेट लॉस में बहुत इफेक्टिव है पिरामिड वॉक, जानिए चौंकाने वाले फायदे और इसे करने का तरीका

सावन में रचाएं भोलेनाथ की भक्ति से भरी ये खास और सुंदर मेहंदी डिजाइंस, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

ऑफिस में नींद आ रही है? जानिए वो 5 जबरदस्त ट्रिक्स जो झटपट बना देंगी आपको अलर्ट और एक्टिव

सुबह उठते ही सीने में महसूस होता है भारीपन? जानिए कहीं हार्ट तो नहीं कर रहा सावधान

सभी देखें

नवीनतम

फाइबर से भरपूर ये 5 ब्रेकफास्ट ऑप्शंस जरूर करें ट्राई, जानिए फायदे

सावन में नॉनवेज छोड़ने से शरीर में आते हैं ये बदलाव, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाते? क्या है आयुर्वेदिक कारण? जानिए बेहतर विकल्प

हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं होता आइस बाथ, ट्रेंड के पीछे भागकर ना करें ऐसी गलती

विश्व जनसंख्या दिवस 2025: जानिए इतिहास, महत्व और इस वर्ष की थीम