मकड़जाल : लघुकथा संग्रह

कठिन विधा में सरल अभिव्यक्ति

Webdunia
ND
लघुकथा हिन्दी में इन दिनों एक लोकप्रिय विधा का रूप लेती जा रही है। ये कथा का लघु रूप है। इसमें शिल्प के विस्तार की ज्यादा संभावना नहीं है। इस दृष्टि से ये आसान है, जबकि इसके उलट इसमें बहुत थोड़े में अपनी बात रोचक रूप से प्रस्तुत करना पड़ती है, इस दृष्टि से ये अपेक्षाकृत एक मुश्किल विधा है।

अपने पहले लघुकथा संग्रह मकड़जाल में कथाकार मनोज सेवलकर द्वारा विधा को साधने का पर्याप्त प्रयास नजर आता है। कुल 51 लघुकथाओं में विषय और कथ्य की विविधता है। तेज भागती दुनिया में हाशिए पर छूटे मूल्य और संवेदनाओं का कोलाज-सा नजर आता है इस संग्रह में। घर-परिवार में घटने वाली छोटी-छोटी और रोजमर्रा की घटनाओं के बहाने कोई संदेश हो या फिर सामाजिक विद्रूप हो, प्रकृति के छीजते जाने की चिंता हो या फिर रोजी-रोटी की जद्दोजहद के दौरान उभरती सीख, सभी को कथाकार ने अपने लेखन में जगह दी है।

संग्रह का शीर्षक और पहली ही कहानी मकड़जाल दरअसल एक प्रतीकात्मक शीर्षक और कहानी है। एक तरफ अपनी कहानी बकरे की मां और याचक के माध्यम से सहज मानवीय मूल्यों के प्रति संवेदन-शीलता को शब्द दिए तो वहीं कहानी अवाइड के माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति उपेक्षा बरतती अ-संवेदनशील लोगों पर अपनी कलम चलाई है।

कहानी मेहमान, रोटी मिंस पुअर मेंस ब्रेड और जिम्मेदारी का बस्ता में कथाकार ने आर्थिक विषमता को भी छुआ है। जीवन के लगभग हरेक पहलू को छूती कहानियों में जीवन का दर्द बह रहा है तो खुशी भी नजर आती है। कहानियां बोलचाल की सरल भाषा में लिखी गई हैं और कुछ में बहुत सहजता से शिल्प की बुनावट भी नजर आती है। तेज दौड़ते समय में लंबी कहानियों के जटिल शिल्प की तुलना में मकड़जाल की अर्थपूर्ण, सरल और सहज कहानियों को पढ़ना जीवन के कई रूपों में होने वाला साक्षात्कार कहा जा सकता है।

पुस्तक : मकड़जाल
लेखक : मनोज सेवलकर
प्रकाशक : लता साहित्य सदन, गाजियाबाद
मूल्य : 180 रुपए।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या शुगर के मरीज पी सकते हैं गुड़ वाली चाय? जानिए गुड़ के फायदे, नुकसान और सही मात्रा के बारे में।

गट हेल्थ को करना है रिसेट तो खाएं पोषक तत्वों से भरपूर होम मेड माउथ फ्रेशनर, वेट लॉस में भी है मददगार

पीरियड क्रेम्प से राहत दिलाती है ये होम मेड हर्बल चाय, पेनकिलर से ज्यादा होती है असरदार

सेंधा नमक खाएं मगर संभल कर, ज्यादा मात्रा में खाने से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

ठण्ड के मौसम में पुदीना के सेवन से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

सभी देखें

नवीनतम

वैलेंटाइन वीक 12 फरवरी 2025 : लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हग डे कैसे मनाएं? ये 5 टिप्स आएंगे काम

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

तनाव को कम करने के लिए मजे से पीजिए ये चाय, ऐसे करती है असर

डाइजेशन का रखना है बेहतर तो डाइट में जरूर शामिल करें ये फ्रूट्स

तेजी से वजन घटाने में बहुत कारगर है तेजपत्ता, जानिए क्या है सेवन का सही तरीका