Hanuman Chalisa

पुस्तक समीक्षा : केदारनाथ सिंह चकिया से दिल्ली

Webdunia
सदियों के संस्कार की अनमोल विरासत  
​‘चकिया से दिल्ली’,  कवि केदारनाथ सिंह के बारे में उनके कुछ समकालीन लेखकों और कुछ आत्मीय जनों के द्वारा लिखे गए लेखों और टिप्पणियों का संग्रह है। चकिया अर्थात् उनका जन्मस्थान और दिल्ली अर्थात वह महानगर जहां आज वे रहते हैं। ठेठ ग्रामांचल से महानगर की ओर यह स्थानांतरण ऐसा है, जिसे उनके  पूरे विकासक्रम में देखा जा सकता है।

उनके व्यक्तित्व की सादगी उनकी कविता की सबसे बड़ी शक्ति है। उनकी सादगी के कारण जीवन की जटिलताएं उनके सम्मुख अपनी समूची वास्तविकता में अर्थवान हो उठती हैं। इसलिए उनकी कविता में सुदीर्घ भारतीय जीवन बोध अपनी समकालीन विडंबनाओं के बहुस्तरीय वेधक आवेग के साथ विश्वसनीय स्वरूप में जीवंत हो उठता है। जीवन के प्रति गहरे राग बोध की अक्षय पूंजी उनके काव्य ऐश्वर्य को दुर्निवार आकर्षण से संपन्न बनाती है। यह राग बोध उन्हें अत्यंत सूक्ष्म और सुकुमार संवेदना से उपलब्ध हुआ है। यह सब उन्हें अनायास ग्राम्य संस्कृति से अपनी जातीय विरासत के रूप में हस्तगत हुआ है। शायद यही वजह है कि आज भी अपने गांव के प्रति उनका अनुराग, दुनिया की तमाम समृद्ध सभ्यताओं के निकट परख और पहचान के बाद भी तनिक भी कम नहीं हुआ है। वे बराबर गांव आने और अपने गांव में होने के अवसरों की तलाश भी करते हैं और आविष्कार भी करते हैं।
 
वे इस महादेश के छोटे से गांव में आकर ऐसे विश्वस्त और विश्रब्ध हो जाते हैं, जैसे कोई शिशु अपनी मां की गोद में जाकर हो जाता है। अपने गांव की गलियों में, सीवानों में चलते हुए उन्हें अपने पांव के नीचे की जमीन का कण-कण जन्मों के परिचय की आत्मीयता से रोमांचित कर देता है। गंगा और घाघरा के तट उनके  प्राणों को अपने बुलावे से उन्मथित करते रहते हैं। तटों के किनारे बिखरी हुई अपार बालुकाराशि उन्हें प्रणय-कलह की, संघर्ष-सन्धि की, जय-पराजय की अपनी असमाप्त कहानी कहते अपार तोष का रस पाती है। यह अद्भुत आत्मीयता अचानक और आकस्मिक नहीं, सदियों के संस्कार की अनमोल विरासत है।
 
 
पुस्तक : केदारनाथ सिंह चकिया से दिल्ली 
संपादक : कामेश्वर प्रसाद सिंह 
प्रकाशक : वाणी प्रकाशन 
कीमत : 495 

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

त्रिपुरा चुनाव में कुल 822 वोट पाने वाली पार्टी (NCPI) लोकसभा में बनी NDA की नई 'पॉवर प्लेयर'!

Global Wind Day 2026: विश्व पवन दिवस क्या है, क्यों मनाया जाता है?

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

अगला लेख