काव्य संग्रह समीक्षा : इस पार कभी उस पार

Webdunia
शब्दों की सीमा समाप्ति पर आरंभ होती कविताएं  
 
पद्मजा घोरपड़े की कविताओं की विविध और बहुरंगी दुनिया में प्रवेश करने के लिए सबसे पहले उनकी इस प्रतिश्रुति को ध्यान में रखना चाहिए कि ‘जहां शब्दों की सीमाएं समाप्त होती हैं वहीं से कविता आरंभ होती है।’ 
 
कविता को लेकर यह समझ कोई मामूली समझ नहीं है, बल्कि बहुत ही मार्के की और दूरदृष्टि वाली समझ है। आज जहां काव्य रचना में शब्दों की स्फीति और वाग्जाल की अधिकता मिलती है वहीं पद्मजा घोरपड़े शब्दों की सीमा की बात करती हैं और इसे रचना की एक बुनियादी जरूरत के रूप में देखती हैं। इसे एक विरल काव्य बोध ही कहा जाएगा-अवधारणा की दृष्टि से और प्रस्थान-बिंद की दृष्टि से भी। यदि गहराई से देखा जाए तो 'इस पार कभी उस पार' की कविताएं इसी काव्य-बोध का निरंतर विस्तार करती प्रतीत होती हैं। 
 
ईसप और पंचतंत्र की नीति कथाओं से प्रेरणा ग्रहण करते हुए, उनका एक आधुनिक संस्करण रचते हुए ‘कभी इस पार कभी उस पार’ में सूरज, पहाड़, नदी, सागर, साहिल, सावन और हवाओं पर लिखी कविताएं भी मिलेंगी। इन कविताओं में नागफनी की झाड़ियां हैं, सोते हुए जंगल हैं, नींद ओढ़े हुए अफसाने और ऊंघते हुए मकान भी हैं, यहां बबूल उगाते खेत और सूखी आंखों वाले कुंए हैं तो फुसफुसाती हुई हवाएं और आंसुओं के कफन में लिपटी हुई खुशियां भी हैं और इन सबके बीच जीने की जद्दोजेहद करता हुआ एक अदना-सा अंकुर भी है, जिसमें अपने चारों ओर की विषम परिस्थितियों से भी जीवन-रस को खींच लेने का माद्दा है, अपने अस्तित्व को पहचानने की कोशिश और कशिश है। और सबसे बड़ी बात यह कि इन कविताओं में समय का एक बेहद तीखा बोध भी है, उसकी नब्ज पकड़कर उसके पार और उससे परे जाने का एक दर्शन भी है।
 
संग्रह की कविताओं में मानवीय अनुभवों और उनके सूक्ष्मतम निहितार्थों के साथ-साथ मानव और प्राकृतिक दुनिया के अलग-अलग पड़ावों के मार्मिक अनुभवों-प्रसंगों को उभारने वाले बिंब हैं। मानवीय सरोकारों के निरंतर फैलते हुए क्षितिज को रेखांकित करती हुई यह दुहरी बिंब-रचना उनकी कविताओं की एक दुर्लभ विशेषता बन गयी है। कठोर अनुभव और सच्चाइयों से लबरेज यह बिंब कविता में धीरे-धीरे ढलते और पिघलते हुए एक आंतरिक संगीत की सृष्टि करते हैं। कविताओं में निहित प्रश्नाकुलता, संवादधर्मिता, आश्चर्य-विस्मय और व्यंग्य की खूबियां उन्हें बार-बार पढ़ने और सोचने पर मजबूर करती हैं। 
 
पुस्तक - इस पार कभी उस पार 
लेखिका - पद्मजा घोरपड़े 
प्रकाशक - वाणी प्रकाशन 
मूल्य - 295 रूपए
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

रात में Wi Fi राउटर बंद करने से क्या होता है? क्या हेल्थ पर पड़ता है कोई असर?

चाणक्य की इन बातों से जानें जीने की कला, अगर सीख ली तो कदमों में होगी दुनिया

क्या महिलाओं को भी होता है स्वप्नदोष, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?

1 मिनट से लेकर 1 घंटे तक चलने के हैरान कर देने वाले फायदे, जानिए हर मिनट के साथ आपके शरीर में क्या बदलता है?

ऑपरेशन सिंदूर की कर्नल सोफिया कुरैशी का रानी लक्ष्मीबाई से क्या है कनेक्शन

सभी देखें

नवीनतम

सोते समय म्यूजिक सुनना हो सकता है बेहद खतरनाक, जानिए इससे होने वाले 7 बड़े नुकसान

चाय कॉफी नहीं, रिफ्रेशिंग फील करने के लिए रोज सुबह करें ये 8 काम

क्या आपको भी चीजें याद नहीं रहतीं? हो सकता है ब्रेन फॉग, जानिए इलाज

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को हुआ लिवर ट्यूमर, जानिए कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

नहीं कराना चाहते हैं हेअर ट्रांसप्लांट तो लेजर थेरेपी और पीआरपी भी हैं विकल्प, जानिए प्रक्रिया, खर्च और जरूरी सावधानियां

अगला लेख