Hanuman Chalisa

हर बच्चे तक शिक्षा का उजाला पहुंचे, यही ‘कटिहार टू कैनेडी’का उद्देश्य है - संजय कुमार

Webdunia
वाणी बुक कंपनी, वाणी प्रकाशन के अंग्रेज़ी उपक्रम द्वारा डॉ. संजय कुमार की पुस्तक 'कटिहार टू कैनेडी : द रोड लेस ट्रैवेल्ड का लोकार्पण 5 अप्रैल को इण्डिया इंटरनेशनल सेण्टर में किया गया। पुस्तक लोकर्पण के उपरांत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसका विषय था : भारत में ज़मीनी विकास : नयी सहस्त्राबदी की कथा। 
 
परिचर्चा में लेखक एवं राजनीतिज्ञ पवन कुमार वर्मा, रचनाकार एवं पटकथा लेखक अद्वैता काला, शिव नादर स्कूल की प्राचार्य शशि बनर्जी एवं जन समुदाय की प्रतिनिधि कारी-बेन ने भाग लिया। परिचर्चा का संचालन सौम्या कुलश्रेष्ठ ने किया।
लेखक एवं राजनीतिज्ञ पवन कुमार वर्मा ने कहा यह किताब बहुत प्रेरक है और यह इसमें मौजूद साहस और प्रतिरोध के कारण है। यह किताब इसके लेखक के व्यक्तित्व को दर्शाती है। यह किताब उस उम्मीद के बारे में है कि जब सारे रास्ते बंद हो जाएं, तब भी आगे बढ़ा जा सकता है और इसके लिए कठिन परिश्रम, खुद पर विश्वास और आशा की जरुरत होती है। हमारे एक ही देश में दो देश हैं जहां एक तरफ तो सारे साधन हैं और दूसरी तरफ आधारभूत सुविधाओं का भी अभाव है। यह किताब यह बताती है कि अवसर कोई जन्मसिद्ध अधिकार नहीं, इसे कोई भी अपने लिए निर्मित कर सकता है।
 
बदलाव के लिए जूनून की जरूरत होती है। संगठन क्षमता हो ताकि विकास को ज़मीनी स्तर तक ले जाया जा सके। संजय कुमार के अंदर वह क्षमता है और वह इस किताब में नजर आती है।
 
जन सामुदायिक प्रतिनिधि कारी बेन ने कहा कि 1999 से हम संजय जी के साथ काम कर रहे हैं। कई बहनें थी जो छोटे रोजगार सिलाई कढ़ाई में लगी थी, संजय भाई साहब ने हमें स्वाबलंबी और जागरूक बनने का रास्ता दिखाया। परिवर्तन आता है पर उसे कोई बताने वाला चाहिए। इस रास्ते पर चलने के लिए पंचायत ने हम पर जुर्माना लगाया, पर हम संजय भाईजी के बताए रास्ते पर बढ़ते गए। ऐसे इन्सान विरले ही मिलते हैं जो दूसरों को रास्ता दिखाए। इनके दिखाए रास्ते से हमारी पहचान बनी और आज उसी पहचान के दम पर मैं यहां बैठी हूं।
 
शिव नाडर स्कूल की प्राचार्या शशि बनर्जी ने कहा सबसे बड़ा संसाधन अपने अंदर से आता है। अगर हम अर्जुन की तरह पैनी दृष्टि रखकर सोचें कि हम शिक्षा के क्षेत्र में क्या कर सकते हैं, तो हम कर सकते हैं। बदलाव ला सकते हैं। संसाधनों से दूरियां बनाता कौन है, बच्चे तो नहीं बनाते। हर बच्चे को सभी संसाधनों की पहुंच होनी चाहिए। समान अवसर मिलना चाहिए और इसके लिए हर शिक्षक को प्रयास करना होगा।
 
लेखिका और स्क्रीन राइटर अद्वैता काला ने कहा कि ‘कटिहार टू कैनेडी’ उन लाखों लोगों के जीवन में बदलाव लाने का एक सुंदर प्रयास है जहां उम्मीद की रौशनी नहीं पहुंची है। बड़े बदलाव ऐसे छोटे छोटे प्रयासों द्वारा ही लाए जा सकते हैं।
 
डॉ. संजय कुमार ने शिक्षा को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के अपने प्रयासों के बारे में जानकारी दी और इस किताब का उद्देश्य बताया जो कि हाशिए पर पड़े लोगों के जीवन में बदलाव लाना है। अपनी मिट्टी से जो जज़्बा उन्होंने पाया, उसे वही प्रतिदान देना है। शिक्षा का उजाला और उसकी अहमियत हर बच्चे के जीवन तक पहुंचे यही इस किताब का उद्देश्य है।
वाणी प्रकाशन की निदेशक अदिति माहेश्वरी ने वाणी बुक कम्पनी और उसकी पहली अंग्रेज़ी किताब ‘कटिहार टू कैनेडी’की रचना प्रक्रिया से दर्शकों को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन रश्मि भारद्वाज ने किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मजबूत और लंबे बालों के लिए 5 बेस्ट विटामिन जो करेंगे कमाल, जानिए हर एक के फायदे

Hair Care: बालों और स्कैल्प के लिए कॉफी कितनी फायदेमंद है? जानें पूरे फायदे और नुकसान

T Point House Vastu Tips: टी’ पॉइंट वाला घर लेना शुभ या अशुभ, जानें बर्बाद होंगे या आबाद

स्प्राउट्स खाने के बाद नहीं लगेगा भारीपन, जानिए अंकुरित अनाज खाने का सही तरीका

ठंड में रोज यदि 10 बादाम खाएं तो क्या होता है?

सभी देखें

नवीनतम

Winter Recpe: सर्दियों में रहना है हेल्दी तो बनाएं ओट्स और मखाने की स्वादिष्ट चिक्की, मिलेंगे कई सेहत फायदे

Winter Health Tips: सर्दियों में रखना है सेहत का ध्यान तो खाएं ये 5 चीजें

Lala Lajpat Rai: लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर जानें 10 अनसुने तथ्य

आतंकवादी डॉक्टर का भारत जैसा ही एक जर्मन उदाहरण

Birsa Munda Jayanti: झारखंड के नायक बिरसा मुंडा की जयंती, जानें इतिहास और 10 रोचक तथ्य

अगला लेख