Hanuman Chalisa

इंटरनेट पर हिन्दी का प्रवेश

Webdunia
इंटरनेट के आगमन के बाद से ही भारतजनों की अपनी भाषा हिन्दी को इसपर स्थान दिलाने के लिए प्रयास शुरू हो गए थे। चूँकि हिन्दी की अपनी स्वयं की एक लिपि है जो रोमन से बिल्कुल अलग है, इसलिए वेब पर हिन्दी के पृष्ठों को दिखाना आसान काम नहीं था।

लोगों के सामने अपनी बा‍त को अपनी भाषा में लिखने के लिए तकनीकी दुविधा थी। ऐसे में रोमन लिपि सखी बनी और रोमन हिन्दी भाषा को इंटरनेट के मंच पर ले आई। रोमन लिपि में भाषा के भाव तो आ गए लेकिन सुगंध नहीं आ सकी। भारत के तकनीकी मानस ने हिन्दी भाषा सामग्री की इमेज फ़ाइल बनाकर वेबसाइटों पर लगाना शुरू किया और इस तरह से पहली बार इंटरनेट के पन्नों पर हिन्दी दिखाई दी।

हिन्दी की उपस्थिति बढ़ने लगी। कभी छोटे-छोटे नारे, तो कभी मधुर-मोहक संदेश, कभी कोई विज्ञापन तो कभी सिर्फ नाम और पते के रूप में कभी गुदगुदाते चुटकुले तो कभी रोमांटिक शायरी। इसे इंटरनेट पर हिन्दी का शैशवकाल भी कहा जा सकता है। 
 
लेकिन इंटरनेट पर भाषा सामग्री को इस रूप में प्रस्तुत करने में अत्यधिक समय लगता था और वह रुचिकर भी नहीं था। साथ ही बाद में संशोधन की कोई गुंजाइश न थी।
 
हिन्दी के इस अधूरे प्रस्तुतिकरण से भूख और बढ़ी...बेहतरी के प्रयासों ने ज़ोर पकड़ा।
Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

क्या मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

ईरान युद्ध: कितनी असरदार है भारत की बहु-पक्षीय रणनीति?

सभी देखें

समाचार

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध