dipawali

हिन्‍दी के लिए देखे गए सपनों की गाथा..

यूरोप की चुनिंदा किताबें अब मातृभाषा में भी

श्रुति अग्रवाल
WDWD
कहते हैं जिस भाषा में हम स्वप्न देखते हैं या जिस भाषा में अपना दुःख व्यक्त करते हैं वही हमारी अपनी भाषा होती है। उसी भाषा में व्यक्त की गई संवेदनाएँ हमारे अंतर्मन को गहराई से छू सकती हैं...इससे हमारा लगाव और जुड़ाव इस कदर होता है कि हम भले ही किसी दूसरी भाषा का जामा पहन लें लेकिन इसे खुद से जुदा नहीं कर सकते ।

आधुनिक युग की नींव योरपीयन और पश्चिमी साहित्य ने रखी है। उनका यह भी मानना था कि हिन्दुस्तानी लोग पश्चिमी साहित्य के गूढ़ वाक्यों में छिपे जिंदगी के अनूठे रहस्यों को तभी समझ पाएँगे जब ये साहित्य उन्हें उनकी अपनी भाषा अर्थात हिन्दी में उपलब्ध होगा।
अनगढ़ शब्दों के कुशल रचियता आलोक श्रीवास्तव इस कथन की सत्यता पहचानते थे। साथ ही वे मानते थे कि आधुनिक युग की नींव योरपीयन और पश्चिमी साहित्य ने रखी है। उनका यह भी मानना था कि हिन्दुस्तानी लोग पश्चिमी साहित्य के गूढ़ वाक्यों में छिपे जिंदगी के अनूठे रहस्यों को तभी समझ पाएँगे जब ये साहित्य उन्हें उनकी अपनी भाषा अर्थात हिन्दी में उपलब्ध होगा।

इसी विचार के बाबद उन्होंने नींव रखी ‘संवाद प्रकाश न ’ की, जिसके तहत वे अब तक 100 से ज्यादा विदेशी उपन्यासों का हिन्दी भाषा में अनुवाद करवा चुके हैं। इस पहल के कारण ऐसे सुधी पाठक जो इंग्लिश या अन्य यूरोपियन भाषा का अच्छा ज्ञान नहीं रखते, वे उनके साहित्य से रू-ब-रू हो पाए।

वेबदुनिया से बातचीत में आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक अनुवादित हो चुकी किताबों में से कुछ ऐसी हैं, जो उनके दिल के बेहद करीब हैं। इनमें पश्चिम के आधुनिक नृत्‍य-कला को जन्‍म देने वाली इजाडोरा डंकन की आत्मकथा 'माय लाइफ' शामिल है। इजाडोरा ने अपनी इस आत्मकथा में खुद की जिंदगी को बेहद खूबसूरत शब्दों में पिरोया है, जिस पर उसके व्यक्तित्व और कवि मन की गहरी छाप नजर आती है।
WDWD

वहीं आलोक के प्रयासों के कारण फ्रांस के प्रसिद्ध साहित्यकार विक्‍टर ह्यूगो का ला-मिजाराबेल नामक उपन्यास भी हिन्दी भाषा में उपलब्ध है। गौरतलब है कि इस उपन्यास ने विश्व पटल के अनेक महान नेताओं को उनके जीवन का मकसद दिखाया है। इसके अलावा उनके पास एक लंबी फेहरिस्त है जिसमें विश्व की बेहतरीन किताबें शामिल हैं।

अपने अथक प्रयासों के बाद भी आलोक अपनी उपलब्धियों से खुश नहीं हैं। उनके दिलो-दिमाग में ऐसी कई किताबें छाई हुई हैं जिनको वे हिन्दी भाषा में अनुवादित करवाना चाहते हैं। लेकिन इनमें से कुछ को वे समय और पूँजी की कमी के कारण तो कुछ को कॉपीराइट एक्ट के कारण हिन्दी में अनुवादित नहीं कर पा रहे हैं ।

इसके साथ ही उन्हें हिन्दी जगत के पाठकों से भी खेद है कि वे पुस्तकों की महत्ता नहीं समझते ...अन्य भाषाओं की तुलना में हिन्दी में पाठक संख्या बेहद कम है। इसके साथ ही ऐसा कोई जरिया भी नहीं जहाँ बेहतरीन हिन्दी साहित्य को लोगों तक पहुँचाया जा सके।
इसके साथ ही उन्हें हिन्दी जगत के पाठकों से भी खेद है कि वे पुस्तकों की महत्ता नहीं समझते ...अन्य भाषाओं की तुलना में हिन्दी में पाठक संख्या बेहद कम है। इसके साथ ही ऐसा कोई जरिया भी नहीं जहाँ बेहतरीन हिन्दी साहित्य को लोगों तक पहुँचाया जा सके। रेलवे स्टेशन के व्‍हीलर पर सस्ता साहित्य पसंद किया जाता है वहीं सर्वोदय के स्टॉल पर गाँधीवादी और आध्यात्म का संसार ही नजर आता है ।

इन सबके बीच हिन्दी साहित्य में चल रहा घटनाक्रम आम लोगों के बीच सही तरह से पहुँच ही नहीं पाता, लेकिन इन सभी नकारात्मक परिस्थितियों के बावजूद आलोक का रचनात्मक सफर जारी है...उन्हें विश्वास है कि एक दिन ऐसा जरूर आएगा जब हिन्दी में सुधी पाठकों की संख्या में खासा इजाफा होगा। और यूरोप का ऐसा साहित्य जिसने यूरोप में जागृति की अलख जगाई थी। उसके प्रकाश से हिन्दुस्तान भी रोशन होगा। और वे गाब्रिएल गार्सिया मार्खेज की लव इन द टाइम ऑफ कॉलरा और हेमिंग्‍वे की आत्मकथा जैसी खूबसूरत किताबों को भी हिन्दी में अनुवादित करवा पाएँगे।
Show comments

Brain health: इस आदत से इंसानी दिमाग हो जाता है समय से पहले बूढ़ा, छोटी उम्र में बढ़ जाता है बुढ़ापे वाली बीमारियों का खतरा

ये है अचानक हार्ट अटैक से बचने का 7-स्टेप फॉर्मूला, जानिए अपने दिल का ख्याल रखने के सात 'गोल्डन रूल्स'

स्प्राउट्स खाने के बाद नहीं लगेगा भारीपन, जानिए अंकुरित अनाज खाने का सही तरीका

पहली बार भारतीय मुद्रा पर भारत माता की छवि अंकित, जानिए छपे आदर्श वाक्य का अर्थ

तेज़ी से फैल रहा यह फ्लू! खुद को और अपने बच्चों को बचाने के लिए तुरंत अपनाएं ये 5 उपाय

Diwali 2025: दिवाली की रात क्या नहीं करना चाहिए और क्या करें, पढ़ें 18 काम की बातें

Zoho mail vs Gmail: Zoho Mail के 10 शानदार फीचर जो बढ़ा रहे हैं इसका क्रेज, जानिए Gmail से कैसे है अलग

Mrs Universe 2025: मिसेज यूनिवर्स 2025 का ताज पहन शेरी सिंह ने रचा इतिहास, भारत को पहली बार मिला यह प्रतिष्ठित खिताब

Sanskriti Jain IAS: कौन हैं शाही फेयरवेल पाने वाली IAS अधिकारी, सहकर्मियों ने पालकी में बैठा कर बेटी की तरह किया विदा

चीन और भारत की भू-राजनीतिक रेल प्रतिस्पर्धा