लाड़ली बेटी है ये हिन्दी

- मृणालिनी घुले

Webdunia
संस्कृत की एक लाड़ली बेटी है ये हिन्दी।
बहनों को साथ लेकर चलती है ये हिन्दी।

सुंदर है, मनोरम है, मीठी है, सरल है,
ओजस्विनी है और अनूठी है ये हिन्दी।

पाथेय है, प्रवास में, परिचय का सूत्र है,
मैत्री को जोड़ने की सांकल है ये हिन्दी।

पढ़ने व पढ़ाने में सहज है, ये सुगम है,
साहित्य का असीम सागर है ये हिन्दी।

तुलसी, कबीर, मीरा ने इसमें ही लिखा है,
कवि सूर के सागर की गागर है ये हिन्दी।

वागेश्वरी का माथे पर वरदहस्त है,
निश्चय ही वंदनीय मां-सम है ये हिंदी।

अंग्रेजी से भी इसका कोई बैर नहीं है,
उसको भी अपनेपन से लुभाती है ये हिन्दी।

यूं तो देश में कई भाषाएं और हैं,
पर राष्ट्र के माथे की बिंदी है ये हिन्दी।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आपकी प्लेट में है फाइबर की कमी? अपनाइए ये 10 हेल्दी आदतें

क्या बार-बार गरम ड्रिंक्स पीने से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? जानिए सच

आ रही है श्रीगणेश चतुर्थी, अभी से अपने मोबाइल में सेव कर लें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश

क्या व्यायाम से हार्ट ब्लॉकेज को रोका या हटाया जा सकता है?

श्रीगणेश के भोग में बनाएं नारियल के लड्डू, इस सरल रीति से

सभी देखें

नवीनतम

5 हेयर वॉर्निंग साइन जो बताते हैं आपके बाल खतरे में हैं, भूलकर भी ना करें नजरअंदाज

मॉर्निंग स्कूल असेंबली एंकरिंग स्क्रिप्ट | Morning School Assembly Anchoring Script in Hindi

जैन पर्युषण पर्व पर भेजें ये सुंदर 10 स्टेटस

जैन पर्युषण पर्व पर उत्कृष्ट हिन्दी निबंध

घर के मुख्य द्वार पर गणेश प्रतिमा रखते समय न करें ये 8 गलतियां