National Hindi Diwas 2023: हिंदी दिवस 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है?

Webdunia
Hindi diwas 2023: प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी दिवस आजादी के बाद से मनाया जा रहा है...। आज हिंदी का वर्चस्‍व भारत से अधिक विदेशों में बढ़ रहा है। इस दिन को हिंदी प्रेमी भाषी गर्व से मनाते हैं और हिंदी भाषा में बधाइयां देकर इसका अधिकाधिक प्रयोग करते हैं। अमेरिका में हिंदी भाषा के साथ-साथ तमिल और गुजराती यह दो अन्य भाषा अधिक बोली जाती है। 
 
आइए यहां जानते हैं आखिर 14 सितंबर को ही क्‍यों मनाया जाता है हिंदी दिवस... 
 
इसलिए 14 सितंबर को मनाया जाता है हिंदी दिवस : जब अंग्रेजों के चंगुल से भारत देश आजाद हुआ था तो वह अपने कल्चर को भारत में ही छोड़कर चला गया था। तब से अधिकतर सरकारी कार्य अंग्रेजी भाषा में ही किए जा रहे थे, लेकिन वह स्‍वीकार्य नहीं था। 6 दिसंबर 1946 को आजाद भारत का संविधान तैयार करने के लिए एक गठन किया गया था। जिसमें मुख्‍य भूमिका में सच्चिदानंद सिन्‍हा अंतरिम अध्‍यक्ष थे। जिनके बाद राजेंद्र प्रसाद को अध्‍यक्ष चुना गया था। वहीं भीमराव आंबेडकर संविधान सभा की ड्राफ्टिंग कमेटी के चेयरपर्सन थे।
 
संविधान तैयार करने के दौरान एक सबसे बड़ा मुद्दा उठा संविधान में आधिकारिक भाषा किसे चुना जाएं। गौरतलब है कि भारत बहुआयामी देश है। यहां हर वर्ग, हर धर्म को अपने त्‍योहार और बोली बोलने का अधिकार है.. लेकिन आधिकारिक भाषा को लेकर समस्‍या गहराती गई। गहन विचार-विमर्श के बाद अंग्रेजी के साथ हिंदी को राष्‍ट्र की आधिकारिक भाषा तय किया गया। 14 सितंबर 1949 को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को अंग्रेजी के साथ राष्‍ट्र की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकृति मिली।
 
पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इसे ऐतिहासिक दिन घोषित किया। इसीलिए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। गौरतलब है कि 1949 के बाद 1950, 1951 और 1952 में हिंदी दिवस नहीं मनाया गया था। वहीं 1953 में आधिकारिक रूप से पहला हिंदी दिवस मनाया गया।
 
हिंदी के विरूद्ध उठी आवाज : जब हिंदी भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया जा रहा था, तब मुख्‍य रूप से दक्षिणी राज्‍यों और पूर्वोत्‍तर में हिंदी के विरूद्ध आवाज उठी थी। हालांकि आज भी हिंदी भाषा को राजभाषा का दर्जा नहीं मिला है। उत्‍तर भारत और पश्चिमी भाषा में हिंदी बोलचाल की आम भाषा है। लेकिन हिंदी भाषा राजभाषा के दर्जे से वंचित है। आज जहां विदेशों में हिंदी का बोलबाला बढ़ रहा है, वहीं स्‍वदेश में उसकी गरिमा घटती जा रही है। 

ALSO READ: Hindi Diwas 2023: भारत में हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?

ALSO READ: Hindi diwas essay in hindi : हिंदी दिवस पर निबंध हिंदी में

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नवरात्रि दुर्गा पूजा के फलाहार, जानें 9 दिनों के व्रत की रेसिपी

अप्रैल फूल डे 2025 से जुड़े 20 अनोखे और मजेदार फैक्ट्स जो आपको हैरान कर देंगे

गुड़ी पड़वा विशेष: गुड़ी पर क्यों चढ़ाते हैं गाठी/पतासे का हार, जानिए इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

Chaitra navratri diet: नवरात्रि में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल? जानें सही डाइट टिप्स

चैत्र नवरात्रि में घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए करिए ये सरल उपाय, मां दुर्गा की बरसेगी कृपा

सभी देखें

नवीनतम

बैठते या खड़े होते समय चटकती हैं पैरों की हड्डियां? जानिए इसके 5 बड़े कारण

ईद के इस चांद की तरह दमकता रहे आपका हर दिन, रब से बस यही दुआ मांगते हैं ईद के दिन... खास अंदाज में कहें ईद मुबारक

सुबह उठते ही लगती है तेज भूख? जानिए इसके 5 चौंकाने वाले कारण और राहत के उपाय

Gudi padwa Essay: गुड़ी पड़वा पर आदर्श निबंध हिन्दी में

गुड़ी पड़वा पर क्यों खाई जाती है कड़वी नीम और गुड़, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

अगला लेख