हिंदी दिवस 2022: क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस 14 सितंबर को?

Webdunia
Hindi diwas on 14 September
 

प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस (Hindi diwas 2022) मनाया जाता है। हिंदी प्रेमी इस दिन को गर्व के साथ मनाते हैं और बधाई देते हैं। आज हिंदी का वर्चस्‍व देश से अधिक विदेशों में बढ़ रहा है। अमेरिका में हिंदी भाषा दो अन्य भाषा के साथ बोली जाती है। तमिल और गुजराती।

विदेशों में हिंदी का बोलबाला बढ़ रहा है लेकिन स्‍वदेश में उसकी गरिमा घटती जा रही है। आजादी के बाद से इस दिवस को मनाया जा रहा है... आइए जानते हैं 14 सितंबर को ही हिंदी दिवस (why celebrate Hindi day) क्‍यों मनाया जाता है?
 
इसलिए 14 सितंबर को मनाया जाता है हिंदी दिवस... : जब अंग्रेजों के चंगुल से भारत देश आजाद हुआ था तो वह अपने कल्चर को भारत में ही छोड़कर चला गया था। तब से अधिकतर सरकारी कार्य अंग्रेजी भाषा में ही किए जा रहे थे, लेकिन वह स्‍वीकार्य नहीं था।

6 दिसंबर 1946 को आजाद भारत का संविधान तैयार करने के लिए एक गठन किया गया था। जिसमें मुख्‍य भूमिका में सच्चिदानंद सिन्‍हा अंतरिम अध्‍यक्ष थे। जिनके बाद राजेंद्र प्रसाद को अध्‍यक्ष चुना गया था। वहीं भीमराव आंबेडकर संविधान सभा की ड्राफ्टिंग कमेटी के चेयरपर्सन थे।
 
संविधान तैयार करने के दौरान एक सबसे बड़ा मुद्दा उठा संविधान में आधिकारिक भाषा किसे चुना जाएं। गौरतलब है कि भारत बहुआयामी देश है। यहां हर वर्ग, हर धर्म को अपने त्‍योहार और बोली बोलने का अधिकार है..लेकिन आधिकारिक भाषा को लेकर समस्‍या गहराती गई। 

गहन विचार-विमर्श के बाद अंग्रेजी के साथ हिंदी को राष्‍ट्र की आधिकारिक भाषा तय किया गया। 14 सितंबर 1949 (14 september 1949) को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को अंग्रेजी के साथ राष्‍ट्र की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकृति मिली।
 
 
पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इसे ऐतिहासिक दिन घोषित किया। इसीलिए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। गौरतलब है कि 1949 के बाद 1950, 1951 और 1952 में हिंदी दिवस नहीं मनाया गया था। वहीं 1953 में आधिकारिक रूप से पहला हिंदी दिवस मनाया गया।
 
हिंदी के विरूद्ध उठी आवाज... : जब हिंदी भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया जा रहा था, तब मुख्‍य रूप से दक्षिणी राज्‍यों और पूर्वोत्‍तर में हिंदी के विरूद्ध आवाज उठी थी। हालांकि आज भी हिंदी भाषा को राजभाषा का दर्जा नहीं मिला है। उत्‍तर भारत और पश्चिमी भाषा में हिंदी बोलचाल की आम भाषा है। लेकिन हिंदी भाषा राजभाषा के दर्जे से वंचित है।

Hindi diwas 2022
 

ALSO READ: हिंदी दिवस की शुभकामनाएं :पढ़ें हिंदी के लिए 40 सरल नारे

ALSO READ: हिंदी दिवस पर जानिए हिंदी के बारे में क्या कहते हैं विद्वान

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

डायबिटीज के मरीजों में अक्सर पाई जाती है इन 5 विटामिन्स की कमी, जानिए क्यों है खतरनाक

दीये की रोशनी में पढ़कर किया आविष्कार, बाल वैज्ञानिक पूजा पाल ने जापान में लहराया तिरंगा

क्या मर्द का दर्द, दर्द नहीं! कोल्डप्ले कॉन्सर्ट विवाद से सामने आया समाज का दोगलापन

बॉडी पर तिल क्यों निकलता है? जानिए इसके पीछे छुपे साइंटिफिक और स्किन से जुड़े राज

क्या होता है तुगलकी फरमान? जानिए कहां से आया यह शब्द

सभी देखें

नवीनतम

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सदाबहार की पत्तियां चबाकर खाने के ये 7 फायदे नहीं जानते होंगे आप

26 जुलाई 1999 को क्या हुआ था, जानें कारगिल दिवस पर 6 खास बातें

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

35 की उम्र के बाद रोजाना करें कपालभाति, जानिए इसके 5 बेहतरीन हेल्थ बेनिफिट्स जो आपको जवां और फिट बनाएंगे

अगला लेख