republic day essay in hindi :गणतंत्र दिवस पर हिंदी में सरल निबंध 10 पंक्तियों में

Webdunia
1. गणतंत्र दिवस (Republic Day) भारत का राष्ट्रीय पर्व (National Festival of India) है। यह प्रतिवर्ष 26 जनवरी को मनाया जाने वाला एक ऐसा दिन है, जिसे हर भारतवासी पूरे उत्साह, जोश और सम्मान के साथ मनाता है। राष्ट्रीय पर्व होने के नाते इसे हर धर्म, संप्रदाय और जाति के लोग मनाते हैं। 
 
2. डॉ. बी.आर. अंबेडकर (B.R. Ambedkar) की अध्यक्षता में भारतीय संविधान के प्रारूप को सदन में रखा गया। 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन में संविधान बनकर तैयार हुआ। आखिरकार इंतजार की घड़ी 26 जनवरी 1950 (26 January 1950)  को संविधान लागू होने के साथ ही खत्म हुई। 
 
3. 26 जनवरी सन 1950 को हमारे देश को पूर्ण स्वायत्त गणराज्य घोषित किया गया था और इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। यही कारण है कि प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को भारत का गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

 
4. गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती ये हमारे प्रमुख राष्ट्रीय पर्व है। इस दिन देशवासी राष्ट्रीय समस्याओं पर चिंतन करके देश की राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करते हैं तथा सभी एकजुट होकर देश में प्रसन्नता और समृद्धि लाने में सहायता करते हैं। 
 
5. प्रतिवर्ष 26 जनवरी के दिन पूरे देश में गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति देश की जनता के नाम संदेश प्रसारित करते हैं। इस दिन दिल्ली में परेड ग्राउंड पर राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं, तोपों की सलामी दी जाती है तथा परेड में तीनों सेना के प्रमुख राष्ट्रपति को सलामी दी जाती है तथा सेना द्वारा प्रयोग किए जाने वाले हथियार, प्रक्षेपास्त्र एवं शक्तिशाली टैंकों का प्रदर्शन किया जाता है एवं परेड के माध्यम से सैनिकों की शक्ति और पराक्रम को बतलाया जाता है।
 
6. गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज की युवा पीढ़ी को जागरूक करने के साथ ही हमारे सेनानियों द्वारा किए गए कार्यों को खास तौर पर बताया जाता है कि किस तरह अंग्रेजों ने भारत के ऊपर शासन किया था और हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी कुर्बानी देकर भारत को आजादी दिलाई थी।
 
7. गणतंत्र दिवस के दिन खास तौर से सरकारी एवं शिक्षण संस्थानों में इस दिन ध्वजारोहण, झंडा वंदन करने के पश्चात राष्ट्रगान जन-गन-मन का गायन होता है और देशभक्ति से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। देशभक्ति गीत, भाषण, चित्रकला एवं अन्य प्रतियोगिताओं के साथ ही देश के वीर सपूतों को याद भी किया जाता है और वंदे मातरम, जय हिन्दी, भारत माता की जय के उद्घोष के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो जाता है।
 
8. गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों में बेहद उत्साह होता है। इस दिन आयोजित कार्यक्रमों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थ‍ियों का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण भी किया जाता है और मिठाई वितरण होता है। इस दिन हर भारतीय देश में शांति बनाए रखने तथा भारत का विकास करने की प्रेरणा पर अमल करता है। 
 
9. स्कूल, कॉलेजों में विद्यार्थी नृत्य, गायन, परेड, खेल, नाटक, भाषण, निबंध लेखन, सामाजिक अभियानों में मदद के द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को याद करके उनके किरदारों को निभाकर उनके संदेश को आमजन तक पहुंचाते हुए इस उत्सव को मनाते है। इस दिन गांव से लेकर शहरों तक, राष्ट्रभक्ति के गीतों की गूंज सुनाई देती हैं।

 
10. गणतंत्र दिवस किसी विशेष जाति, संप्रदाय या धर्म से न जुड़कर राष्ट्रीयता से जुड़ा हुआ एक राष्ट्रीय पर्व है, इसलिए हर देशवासी इसे राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाते है और आने वाली पीढ़ी को भी इस दिन के महत्व से अवगत करके उन्हें देश के प्रति अपना उत्तरदायित्व समझाते हुए देशप्रेम के ज्ञान से अवगत करते है। 

ALSO READ: 26 जनवरी : गणतंत्र दिवस पर हिंदी में ऑनलाइन स्पीच कैसे दें, कैसे करें तैयारी

ALSO READ: गणतंत्र दिवस पर हिन्दी कविता: करें तिरंगे की पूजा

Republic Day 2022
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्मियों में इन 10 बीमारियों का खतरा रहता है सबसे ज्यादा, जानें कैसे करें बचाव

गर्मियों में भेज रहे हैं बच्चे को स्कूल तो न करें ये 10 गलतियां

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है आंवला और शहद, जानें 7 फायदे

ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं चंदन और मुल्तानी मिट्टी का उबटन

थकान भरे दिन के बाद लगता है बुखार जैसा तो जानें इसके कारण और बचाव

गर्मियों में पीरियड्स के दौरान इन 5 हाइजीन टिप्स का रखें ध्यान

मेंटल हेल्थ को भी प्रभावित करती है आयरन की कमी, जानें इसके लक्षण

सिर्फ 10 रुपए में हटाएं आंखों के नीचे से डार्क सर्कल, जानें 5 आसान टिप्स

क्या है ASMR जिसे सुनते ही होता है शांत महसूस? जानें सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद

Ramanujan :भारत के महान गणितज्ञ रामानुजन की 5 खास बातें

अगला लेख